Homeअपराधग्वालियर में 17 साल की किशोरी की लाश मिलने से फैली सनसनी,...

ग्वालियर में 17 साल की किशोरी की लाश मिलने से फैली सनसनी, दुकान का काम करके लौट रही थी घर, जानिए मामला


Last Updated:

ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. किशोरी का शव कैंसर पहाड़िया इलाके में मिला. उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते पुलिस हत्या समेत अन्य पहलुओं से जांच कर रही है. किशोरी नया बाजार की कपड़े की दुकान पर काम करती थी.

Zoom

ग्वालियर में 17 साल की किशोरी की मौत

ग्वालियर. ग्वालियर में 17 साल की किशोरी की लाश कैंसर पहाड़िया इलाके में मिली है. किशोरी के गले पर चोट के कुछ निशान मिले हैं जिससे यह मामला संदिग्ध बताया जा रहा है. किशोरी ग्वालियर नया बाजार की एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी. रविवार को सुबह वो काम पर निकली थी, लेकिन रात को घर लौटकर नहीं आई. पुलिस के मुताबिक किशोरी की सगाई मुरैना के लड़के से हो चुकी थी, लेकिन ग्वालियर के लड़के से भी उसकी दोस्ती थी.

कंपू इलाके में रहने वाली 17 साल की किशोरी रविवार को रोज की तरह कपड़े की दुकान पर अपनी नौकरी पर गई थी. काम खत्म होने के बाद रात को घर वापस नहीं लौटी. बताया जा रहा है कि रात करीब 9:05 बजे उसने मां से फोन पर बात की थी. उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी. करीब 10 मिनट बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की और कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई.

सुबह कैंसर पहाड़ी इलाके में मिला शव
सुबह लोगों ने किशोरी का शव कैंसर पहाड़ी इलाके में होने की सूचना कंपू पुलिस को दी थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी के गले पर कुछ चोट के निशान नजर आए. पुलिस और फोरेंसिक टीम में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद किशोरी केशव को पीएम के लिए जयारोग्य अस्पताल लाया गया. परिजनों ने किशोरी की संदिग्ध मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई है. वहीं पुलिस ने बताया कि किशोरी की सगाई मुरैना के एक लड़के से हो चुकी थी वहीं ग्वालियर के युवक से भी उसकी बातचीत होती थी. पीएम रिपोर्ट में किशोरी की मौत की वजह साफ होगी उसके बाद इस मामले में बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments