Homeट्रैवलरांची का दशम फॉल, घने जंगल के बीच लॉन्ग ड्राइव, मनमोहक नजारा...

रांची का दशम फॉल, घने जंगल के बीच लॉन्ग ड्राइव, मनमोहक नजारा देख हो जाएंगे खुश


Last Updated:

Ranchi Dasham Fall: रांची का दशम फॉल बरसात के मौसम में एक मनमोहक रूप ले लेता है. 10 किलोमीटर का यह रास्ता घने जंगल से होकर गुजरता है. यहां की लॉन्ग ड्राइव और यह अद्भुत नजारा पर्यटकों को हमेशा याद रहता है. दूर-दूर से लोग, खासकर बरसात में, इस प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने आते हैं. एक बार कोई यहां का सफर कर लेता है तो उसके दिलो-दिमाग पर यह खूबसूरती हावी हो जाती है. यहां इतनी सुंदरता है कि एक बार आने के बाद जाने का दिल नहीं करता.

दशम फॉल पर पानी का बहाव इतना तेज होता है कि जगह-जगह ‘सावधान’ के बोर्ड लगे हुए हैं. यहां की खास बात यह है कि बुजुर्ग भी आसानी से पहुंच सकते हैं, क्योंकि फॉल तक पहुंचने के लिए केवल 15 सीढ़ियां उतरनी पड़ती हैं. इसके बाद बैठने के लिए बेंच लगे हैं, जहां बैठकर पर्यटक खाते-पीते हुए नजारों का आनंद ले सकते हैं.

टाटा-रांची रोड से दशम फॉल के लिए मुड़ने पर 10 किलोमीटर का रास्ता घने जंगल के बीच से गुजरता है. यह रास्ता दोनों ओर घने जंगल और बीच में पतली चिकनी सड़क के साथ जीवन का एक यादगार अनुभव बन सकता है. आसपास धान की खेती भी देखने को मिलती है. ड्राइविंग के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है.

हालांकि, स्कूटी या बाइक से आने वालों को जंगल के बीच रुकने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यहां सांप सड़क पार करते हुए दिख सकते हैं. इस रास्ते में एक पुल भी है, जिसके नीचे से नदी बहती है, जो फॉल तक पहुंचने के अनुभव को और खूबसूरत बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दशम फॉल पर खाने-पीने के भी अच्छे इंतजाम हैं. यहां झालमुरी और चिप्स से लेकर अगल-बगल अच्छे होटल भी हैं, जहां चिकन और मटन का भी आनंद लिया जा सकता है. हालांकि, खाने का ऑर्डर कम से कम 2 घंटे पहले देना होता है.

सुरक्षा के लिहाज से शाम 6:00 बजे के बाद यहां रुकने से मना किया जाता है, क्योंकि यह घना जंगल है. अकेली महिलाएं भी यहां आ सकती हैं, लेकिन शाम 5:00 बजे से पहले निकल जाना बेहतर है. पार्किंग की उचित व्यवस्था है, जहां टू-व्हीलर के लिए 20 रुपये और फोर-व्हीलर के लिए 50 रुपये शुल्क लगता है. तो इस बरसात दशम फॉल का आनंद जरूर लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments