Last Updated:
Jhrkhand Waterfalls Monsoon Tourism: झारखंड में भारी बारिश से नदियां, बांध और झरने उफान पर हैं. रांची के जोन्हा और सीता फॉल्स में तेज बहाव का कहर जारी है. ऐसे में यहां पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. क्योंकि जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. बता दें कि यहां मानसून के सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.
झारखंड में भारी बारिश से नदियां और झरने उफान पर, जोन्हा-सीता फॉल्स में बढ़ा जलस्तर
रांची: झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब राज्य के नदी, बांध और जलप्रपातों पर साफ दिखाई देने लगा है. भारी बारिश के कारण कई जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ गया है और नदियां, बांध तथा झरने उफान पर हैं. राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बारिश के बाद प्राकृतिक नजारों में निखार आया है, लेकिन तेज बहाव के कारण खतरा भी बढ़ गया है. इस समय यहां टूरिस्ट को जाने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है. क्योंकि जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है.
रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल जोन्हा फॉल्स और सीता फॉल्स में इस समय पानी का तेज बहाव देखने को मिल रहा है. बारिश के बाद झरनों में पानी बढ़ने से इनका दृश्य बेहद आकर्षक नजर आ रहा है. पहाड़ियों से गिरता पानी और चारों ओर फैली हरियाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. हालांकि पानी के तेज बहाव को देखते हुए यहां अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. बता दें कि यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं.
#WATCH रांची, झारखंड: भारी बारिश के कारण नदियां, बांध और झरने उफान पर हैं। जोन्हा और सीता झरनों में पानी का तेज बहाव देखा जा रहा है। pic.twitter.com/Fcd8THjEJb



