कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी संस्था को कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की ‘बी टीम’ बताए जाने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं कांग्रेस की बी टीम हूं और कुछ लोग कहते हैं कि मैं आम आदमी पार्टी (AAP) की बी टीम हूं। मुझे लगता है कि इन सभी लोगों को साथ बैठकर तय करना चाहिए कि मैं किसकी बी टीम हूं। जबकि, हमारे हिसाब से हम छात्रों की ए टीम हैं। नेताओं की डिग्री पर भी सवाल उठाए दिपके ने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जनता के सामने होनी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में किसी भी व्यक्ति की डिग्री पर सवाल उठाए जा सकते हैं और उस व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी डिग्री और शैक्षणिक प्रमाण जनता के सामने रखे।
Source link
दिपके बोले- CJP किसी पार्टी की ‘बी टीम’ नहीं: कहा- हम छात्रों की A टीम, नेताओं की डिग्री पर भी सवाल उठाए
RELATED ARTICLES



