Homeट्रैवल5 सबसे सस्ते मार्केट, शॉपिंग करते थक जाएंगे, पर खाली नहीं होगी...

5 सबसे सस्ते मार्केट, शॉपिंग करते थक जाएंगे, पर खाली नहीं होगी जेब


भारत में शॉपिंग का अपना अलग ही क्रेज है. कुछ लोग बड़े ब्रांड्स और महंगे स्टोर्स से खरीदारी करना पसंद करते हैं, तो कई ऐसे भी हैं जो कम कीमत में बेहतरीन सामान ढूंढ़ने की कला जानते हैं. अगर आप भी बजट में फैशनेबल कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो देश के कुछ बाजार आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं.

इन जगहों पर आपको ट्रेंडी कपड़ों से लेकर एथनिक वियर और फैब्रिक तक सब कुछ बेहद किफायती दामों में मिल सकता है. यही वजह है कि लोकल लोगों के साथ-साथ दूसरे शहरों से आने वाले खरीदार भी इन बाजारों का रुख करते हैं. कई बाजार तो दशकों पुराने हैं और आज भी अपनी सस्ती कीमतों और विशाल कलेक्शन के लिए मशहूर हैं. आइए जानते हैं भारत के 5 ऐसे बाजारों के बारे में, जहां कम बजट में भी शानदार शॉपिंग की जा सकती है.

गांधी नगर मार्केट, दिल्ली
दिल्ली का गांधी नगर मार्केट एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड और टेक्सटाइल थोक बाजारों में शामिल है. यहां हजारों दुकानें और कई छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं. देशभर के व्यापारी यहां से कपड़े खरीदते हैं. हालांकि, खुदरा ग्राहकों को भी यहां बजट में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं. इसे एशिया का सबसे बड़ा जींस मार्केट भी कहा जाता है. यहां आप 100 में बेहतरीन जींस खरीदत सकते हैं.

सरोजिनी नगर मार्केट, दिल्ली
सस्ती और ट्रेंडी शॉपिंग की बात हो तो सरोजिनी नगर का नाम सबसे पहले आता है. यहां फैशनेबल कपड़े, जूते, बैग, चश्मे, घड़ियां और अन्य एक्सेसरीज बेहद कम कीमत पर मिल जाती हैं. युवाओं के बीच यह बाजार खासा लोकप्रिय है और कम बजट में स्टाइलिश लुक पाने वालों की पहली पसंद माना जाता है. यहां आप 50 में भी कपड़े खरीद सकते हैं. अगर बात जींस की करें तो ठीक से खोजने और मोल भाव करने पर 100 रुपए में आप जींस भी ले सकते हैं.

मंगलदास मार्केट, मुंबई
मुंबई का मंगलदास मार्केट देश के सबसे पुराने और बड़े टेक्सटाइल बाजारों में गिना जाता है. इतना ही नहीं ये मार्केट 100 साल पुराना बताया जाता है. यहां सिल्क, कॉटन, शिफॉन, ब्रोकेड, नेट और कई तरह के सिंथेटिक फैब्रिक आसानी से मिल जाते हैं. यह बाजार न सिर्फ आम लोगों बल्कि फैशन डिजाइनर्स और व्यापारियों के बीच भी पॉप्यूलर है. यहां कपड़ों की कीमतें आमतौर पर 100 रुपये से शुरू हो जाती हैं.

बुर्राबाजार, कोलकाता
कोलकाता का बुर्राबाजार लंबे समय से सस्ती खरीदारी के लिए जाना जाता है. यहां कपड़ों के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कॉस्मेटिक्स भी आसानी से मिल जाते हैं. माना जाता है कि यहां कई सामान मॉल और रिटेल स्टोर्स की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध होते हैं. ट्रेंडी कुर्तियां और साड़ियां भी बजट फ्रेंडली दामों में खरीदी जा सकती हैं. यहां आप महिलाओं के लिए कुर्ती और साडियां 50-100 रुपए में खरीद सकते हैं.

रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट, सूरत
सूरत को भारत की टेक्सटाइल राजधानी कहा जाता है और रिंग रोड मार्केट इसकी पहचान है. यहां कई बड़े कॉम्प्लेक्स और हजारों दुकानें मौजूद हैं. खासतौर पर साड़ियों और एथनिक वियर की खरीदारी के लिए यह जगह काफी प्रसिद्ध है. कम कीमत में अच्छी क्वालिटी की साड़ियां और शादी-ब्याह के लिए लहंगे भी यहां मिल जाते हैं. यहां साड़ियों की कीमत 100रुपए से और लहंगे 1000 रुपए से शुरू होती है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments