Homeअपराधबगहा में उप मुखिया पर गोलीबारी में मुखिया का पति गिरफ्तार, पंचायत...

बगहा में उप मुखिया पर गोलीबारी में मुखिया का पति गिरफ्तार, पंचायत की योजना पर झगड़े में फायरिंग!, Bihar Hindi News


बगहा की भैरोगंज पंचायत के उप मुखिया अशोक दास समेत दो लोगों पर गोलियां बरसाने के मामले में मुखिया पति मुन्ना दास को गिरफ्तार किया गया है। मुखिया और उप मुखिया में पंचायत योजना को लेकर विवाद की बात कही जा रही है।

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बगहा-1 प्रखंड के भैरोगंज पंचायत के उप मुखिया और वार्ड सदस्य पति पर गोली चलाने के मामले में पंचायत विवाद का एंगल सामने आया है। गोलीबारी का आरोप पंचायत की मुखिया के पति पर ही लगा है। भैरोगंज थाने में इस संबंध में मुखिया पति मुन्ना दास उनके सहयोगी संदीप यादव सहित दो अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सीता केवट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुखिया और उप मुखिया के बीच पंचायत की योजना को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस गिरफ्तार मुखिया पति समेत दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गोलीकांड में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के जरिए घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुखिया भाजपा, तो उप मुखिया जेडीयू के नेता

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश और पंचायत की योजना को लेकर मुखिया एवं उपमुखिया के बीच विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना का वास्तविक कारण और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। गोलीबारी में घायल उप मुखिया जेडीयू से जुड़े हैं, जबकि मुखिया भाजपा की लीडर हैं।

दो-दो गोलियां लगीं

गौरतलब हो कि भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिका में बुधवार देर शाम उप मुखिया अशोक दास और वार्ड सदस्य के पति राधेश्याम को गोली जख्मी कर दिया गया था। दोनों का इलाज बेतिया स्थित जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने घर के बाहर बैठे उप मुखिया और वार्ड सदस्य के पति को दो-दो गोलियां मारी थीं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments