Homeअपराधपति-पत्नी विवाद की सनसनीखेज वारदात, खाना खा कर सो रहे थे ससुर,...

पति-पत्नी विवाद की सनसनीखेज वारदात, खाना खा कर सो रहे थे ससुर, दामाद ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट


Last Updated:

Damoh Crime News: दमोह के पिपरोधा गांव में एक दामाद ने अपने ही ससुर की कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी. आरोप है कि लड़के के ससुराल वाले खाना खा सो रहे थे इस दौरान दामाद ने वार कर दिया. घटना की आहट सुनकर जागी गंगाबाई ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया लेकिन दामाद ने उस पर भी हमला कर दिया..

Zoom

दमोह में दामाद ने ससुर को मारा

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोधा गांव में सोमवार तड़के एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया. पति-पत्नी के विवाद के चलते ससुराल पहुंचे दामाद ने कथित तौर पर अपने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने घटना के दौरान एक युवती पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. परिवार में मातम के साथ इलाक में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, पिपरोधा निवासी रमेश रैकवार रविवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे दामाद रामप्रसाद रैकवार ने सोते समय रमेश रैकवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण रमेश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की आहट सुनकर जागी गंगाबाई ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. गंगा बाई गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे उपचार के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

सोते हुए ससुर पर कुल्हाड़ी से किया हमला
मृतक की बेटी रश्मि रैकवार ने बताया कि वह बमोरी गांव में रहती थी. उसके पति रामप्रसाद द्वारा शराब के नशे में आए दिन मारपीट किए जाने से परेशान होकर वह अपने मायके पिपरोधा आ गई थी. रविवार शाम उसका पति भी ससुराल पहुंच गया था. परिजनों के अनुसार, रात में रमेश रैकवार ने दामाद को समझाइश दी थी. इसके बाद परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और सो गए. इसी दौरान तड़के रामप्रसाद ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ससुर की हत्या कर दी.

मौके से फरार हुआ आरोपी
आरोपी ने गंगाबाई पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गया. हत्याकांड की सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां आवश्यक कार्रवाई की गई. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments