कोटा शहर के सबसे बड़े पब्लिक पार्क छत्र विलास में सुबह 6 बजे घुसे लेपर्ड का करीब 4 घंटे बाद रेस्क्यू किया गया। इस बीच रेस्क्यू टीम ने 40 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर बैठे लेपर्ड को 5 बार ट्रेंकुलाइज करने के लिए फायर किए, लेकिन एक ही डार्ट लेपर्ड के लगा। इसके करीब 20 मिनट बाद लेपर्ड बेहोश होकर पेड़ से नीचे रेस्क्यू टीम के बिछाए नेट में गिर गया। डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि लेपर्ड का अब मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद उसे जंगल में रिलीज किया जाएगा। सबसे पहले देखिए- रेस्क्यू से जुड़ी PHOTOS पेट में लगा डार्ट, कुछ देर बाद बेहोश जानकारी के अनुसार ट्रेंकुलाइज करने की पहली चार कोशिश पेड़ के घने होने के कारण फेल हुई थीं। पांचवीं कोशिश क्रेन पर चढ़कर की गई। इस दौरान करीब दस फीट सामने से लेपर्ड पर निशाना लगाया गया। ट्रेंकुलाइज करने वाला डार्ट लेपड के पेट में लगने की आशंका है। डार्ट की डोज कम होने के कारण लेपर्ड करीब 20 मिनट बाद बेहोश होकर नीचे नेट पर गिरा। 25 लोगों की टीम रेस्क्यू करने पहुंची थी डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि पार्क में लेपर्ड जामुन के पेड़ पर बैठा था। आशंका है कि ये वो ही लेपर्ड है जो कुछ दिन पहले माल रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास नजर आया था। वन विभाग ने पहले पिंजरा भी लगाया था, लेकिन लेपर्ड उसमें कैद नहीं हुआ। मंगलवार को सीवी पार्क में हुए रेस्क्यू में दो डॉक्टरों के अलावा सीसीएफ, दो एसीएफ सहित 25 मेंबर्स की टीम थी। पूरा रेस्क्यू करीब साढ़े तीन घंटे चला। …. खेत के तारों में फंसा लेपर्ड, तड़प तड़पकर मौत:दहाड़ सुनकर ग्रामीणों ने सूचना दी, रेस्क्यू टीम पहुंचने से पहले दम तोड़ा
Source link
कोटा में बेहोश लेपर्ड 40 फीट ऊंचे पेड़ से गिरा,VIDEO: ट्रेंकुलाइज करने के लिए 5 फायर किए, एक ही लगा; 4 घंटे बाद रेस्क्यू – Kota News
RELATED ARTICLES



