Homeटेक्नोलॉजीतेलंगाना विधानसभा में अधिकारी को हार्ट अटैक आया, VIDEO: मंत्री ने...

तेलंगाना विधानसभा में अधिकारी को हार्ट अटैक आया, VIDEO: मंत्री ने दिया CPR, अस्पताल ले जाते समय मौत हुई




हैदराबाद में तेलंगाना विधानसभा के अंदर मंगलवार को एक अधिकारी अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद विधानसभा में अफरा-तफरी मच गई। पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि ने तुरंत उन्हें CPR दिया। मेडिकल स्टाफ को बुलाकर अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। वे प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट (PA) थे। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, राजू को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। जब उन्हें मेडिकल सेंटर लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की 4 तस्वीरें… सीपीआर क्या है सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक ऐसी इमरजेंसी लाइफ सेविंग प्रोसिजर है, जो तब की जाती है, जब हृदय की धड़कन रुक जाती है। सीपीआर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट से बचने में मदद कर सकता है। भले ही आपको सीपीआर देना न आता हो, आप सिर्फ अपने हाथों का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments