Homeटेक्नोलॉजीब्रिज पर रील बनाते 40 फीट नीचे गिरा युवक: ऑटो रिक्शा...

ब्रिज पर रील बनाते 40 फीट नीचे गिरा युवक: ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान, गुजरात के सूरत की घटना


  • Hindi News
  • National
  • Surat Youth Falls 40 Feet From Bridge While Shooting Reels | CCTV Footage

सूरत22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवक के ब्रिज से ऑटो पर गिरने का सीसीटीवी फुटेज।

गुजरात के सूरत शहर में रील बनाने के चक्कर में एक युवक 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। खुशकिस्मती से वह एक ऑटो रिक्शा के शेड पर गिरा था, जिससे उसकी जान बच गई। मामला सोमवार का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।

सूचना मिलते ही किम पुलिस थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम उसे पास के अस्पताल गई। युवक के हाथ-पैर में मामूली चोटें थीं। वहीं, पुलिस ने समझाइश देकर उसे छोड़ दिया।

दोस्त के साथ ब्रिज पर रील बना रहा था मूल रूप से बिहार का रहने वाला और सूरत में काम करने वाले 21 साल का मोनू अपने दोस्त के साथ किम रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा था।

दोनों दोस्त रील बनाने के लिए ओवरब्रिज के पिलर पर चढ़ गए। इसी दौरान मोनू का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे ऑटो पर जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसकी मदद की।

ओवरब्रिज के इसी पिलर पर खड़े होकर बना रहे थे रील।

ओवरब्रिज के इसी पिलर पर खड़े होकर बना रहे थे रील।

ओवरब्रिज के नीचे खड़ा ऑटो रिक्शा, जिसके शेड पर युवक गिरा।

ओवरब्रिज के नीचे खड़ा ऑटो रिक्शा, जिसके शेड पर युवक गिरा।

ऑटो पर गिरने के बाद युवक खुद ही उठा। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए थे।

ऑटो पर गिरने के बाद युवक खुद ही उठा। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए थे।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

रील बनाते समय इटमा वाटरफॉल में गिरा युवक, मौत: रीवा में पोज देते समय पैर फिसलने से गिरा

19 1788867992453

रीवा के प्रसिद्ध इटमा वाटरफॉल में मंगलवार को युवक का पैर फिसल गया जिससे वह झरने में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक मोहम्मद तनवीर (पिता निसार अहमद) प्रयागराज के अनापुर का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments