Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: पुणे में गणेशोत्सव पर शराब बैन का मामला हाईकोर्ट...

भास्कर अपडेट्स: पुणे में गणेशोत्सव पर शराब बैन का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, फटकार के बाद प्रतिबंध 10 से घटाकर 2 दिन हुआ


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए फटकार लगाई और पूछा कि जिले को ही क्यों निशाना बनाया गया।

इसके बाद अधिकारियों को प्रतिबंध को केवल दो दिनों तक सीमित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है जबकि 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है जब विसर्जन जुलूस निकाले जाएंगे।

होटल मालिकों और शराब की दुकानों के मालिकों के संघों ने पुणे कलेक्टर के गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस ने रेजीनगर, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

कांग्रेस ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिश है। रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल कैफी और नंदीग्राम से मिलन प्रधान को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

जामिया के J&K गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का फिर प्रदर्शन

logo composite 16 1789156260269

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के J&K गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने मेस में खाने की व्यवस्था और प्रशासन के रवैये के खिलाफ अपना प्रदर्शन फिर शुरू कर दिया है। AISA JMI ने छात्राओं के प्रदर्शन के समर्थन में खड़े होने की बात कही है।

AISA JMI के मुताबिक, 11 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे छात्राओं ने फिर प्रदर्शन शुरू किया। संगठन का आरोप है कि पिछले प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने छात्राओं की कुछ मांगों को लिखित रूप में स्वीकार किया था, लेकिन बाद में प्रशासन उन मांगों से पीछे हट गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments