Homeटेक्नोलॉजीअलायंस एयर की फ्लाइट का इंजन हवा में फेल हुआ: दिल्ली...

अलायंस एयर की फ्लाइट का इंजन हवा में फेल हुआ: दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 40 यात्री सुरक्षित; प्रयागराज से आ रहा था विमान – Prayagraj (Allahabad) News


अलायंस एयर की फ्लाइट का इंजन हवा में खराब हो गया। फ्लाइट की दूसरे इंजन से दिल्ली के के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आईजीआईए ने टर्मिनल-1 के रनवे-4 पर आपातकाल घोषित किया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग तक करीब 30 मिनट तक

.

फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 40 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विमान 9I 698 बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली रूट पर उड़ान भरता है।

अलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I- 698 ने दोपहर करीब 12:33 बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। मेरठ के आसपास पहुंचने पर पायलट को एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने इसकी जानकारी तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

सूचना मिलते ही IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट किया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए। दोपहर करीब 2:15 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

सुबह बिलासपुर से प्रयागराज पहुंचा था विमान

सूत्रों के मुताबिक, जिस विमान में इंजन में तकनीकी खराबी आई, वह शुक्रवार सुबह 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। विमान सुबह करीब 11:58 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा।

कुछ देर रुकने के बाद विमान ने दोपहर 12:33 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसके बाद तकनीकी खराबी सामने आई।

मेरठ के आसपास पायलट को विमान में तकनीकी समस्या महसूस हुई।

मेरठ के आसपास पायलट को विमान में तकनीकी समस्या महसूस हुई।

दो सप्ताह में अलायंस एयर के विमान की दूसरी घटना

अलायंस एयर के विमान में तकनीकी खराबी की यह करीब दो सप्ताह में दूसरी गंभीर घटना है। इससे पहले 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट 9I 613 के साथ हादसा होते-होते बचा था।

बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का बायां टायर फट गया था। टायर फटने के बाद रनवे पर चिंगारी निकली और तेज घर्षण हुआ। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया।

विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी सुरक्षित रहे। दो सप्ताह के भीतर सामने आई इन दोनों घटनाओं के बाद अलायंस एयर के विमानों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

245e86ad 2830 428e a0e0 7bdccf8bbb94 1789143425399
51e05965 5325 4907 8515 8d10b2bc3adc 1787914014153 1789143078266

————————–

कल इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

19 1789131917654

लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments