तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को सिकंदराबाद कैंटोनमेंट से चोरी हुए सेना के सभी हथियार जब्त कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने सेना के पूर्व हवलदार उप्पुथल्ला मल्लेश को अरेस्ट किया है। तेलंगाना के डीजीपी सी.वी. आनंद ने यह जानकारी दी। चोरी का मामला 31 अगस्त को तब सामने आया था, जब मद्रास रेजिमेंट के एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने हैदराबाद के बोलाराम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, लगभग 40 मीटर की दूरी पर स्थित दो शस्त्रागार रूम के ताले तोड़कर बड़ी संख्या में हाईटेक वेपंस चोरी कर लिए गए थे। डीजीपी ने यहां पत्रकारों को बताया कि 37 साल का उप्पुथल्ला मल्लेश 20 बटालियन, मद्रास रेजिमेंट में हवलदार के पद पर था। अनुशासनहीनता और खराब स्वास्थ्य के चलते उसे इस साल जून में समय से पहले सेना से सेवानिवृत्त कर दिया गया था। चोरी किए गए हथियार उसी के घर से जब्त किए गए हैं। कैंटोनमेंट के पास ही रहता है आरोपी, दो दिन तक इलाके की रैकी की थी डीजीपी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह के विश्लेषण के बाद पुलिस दो ऐसे लोगों तक पहुंची, जो हाल में सेना से पेंशन पर गए थे। आंध्र प्रदेश का एक हवलदार और मल्लेश। पहले हवलदार से पूछताछ की गई, लेकिन जांच में उसके खिलाफ कुछ नहीं मिला। लेकिन मल्लेश की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। मल्लेश फिलहाल अपने परिवार के साथ सिकंदराबाद कैंटोनमेंट के पास एक अन्य मकान में रह रहा था। जांच एजेंसियों ने 27 अगस्त से चोरी वाले दिन और उसके बाद तक उसकी संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की। पुलिस को पता चला कि उसने 27 से 29 अगस्त के बीच इलाके की रेकी भी की थी। 7 अगस्त को उसे नागरकर्नूल के एक पुलिस थाने में लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उसे 8 और 9 अगस्त को भी पेश होने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आया। इससे पुलिस का शक और मजबूत हुआ। इस बीच, पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जांचा तो पता चला कि उसने सभी चैट और कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दिए थे। 10 सितंबर को हैदराबाद में टास्क फोर्स कार्यालय ले जाते समय उसने अपने परिवार के सामने चोरी की बात कबूल कर ली। —————— ये खबर भी पढ़ें… चार अवैध हथियार और 26 कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार:चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त पर पुलिस की कार्रवाई
राजस्थान के डीग जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक युवक से चार अवैध हथियार और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
हैदराबाद में सेना के चोरी हुए हथियार जब्त: सेना का पूर्व हवलदार अरेस्ट, 2 रूम के ताले तोड़ चुराए थे हाईटेक वेपंस
RELATED ARTICLES



