Homeटेक्नोलॉजीबंगाल उपचुनाव में लेफ्ट के उम्मीदारों का ऐलान: BJP-TMC का घोषित...

बंगाल उपचुनाव में लेफ्ट के उम्मीदारों का ऐलान: BJP-TMC का घोषित करना बाकी, ममता के लड़ने पर सस्पेंस; 6 अक्टूबर को मतदान


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Bypoll | Left Front Announces Candidates For Nandigram Rejinagar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से हार गईं थीं। उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने हराया।

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। CPI(M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने शनिवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

CPI ने नंदीग्राम से शांतिगोपाल गिरि और CPI(M) ने रेजीनगर से सईद असद अली को टिकट दिया है। इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार पहले ही मैदान में उतर चुके हैं।

सत्ताधारी BJP और विपक्षी TMC ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। नंदीग्राम से ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बना हुआ है।

नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के खाली करने से हुई है। रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई।

45552207 a738 4bb3 8aa3 f3449921fe50 1789228726278

कांग्रेस ने 11 सितंबर को उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने शुक्रवार को रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफ और नंदीग्राम से मिलन प्रधान को उम्मीदवार बनाया था।

पार्टी के बयान के मुताबिक, इन नामों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी।

TMC और भाजपा उम्मीदवार घोषित क्यों नहीं कर रही…3 संभावित वजहें

TMC में तीन गुटों का असर इसलिए फंसा पेंच

  • TMC तीन हिस्सों में बंट गई है। इनमें एक गुट ममता बनर्जी और दूसरा रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व में है। TMC के 20 लोकसभा सांसद छोटे दल NCPI में शामिल हो चुके हैं।
  • इन सांसदों ने BJP के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन दिया है। उन्होंने अब तक उपचुनाव को लेकर कोई रुख साफ नहीं किया है।
  • ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी, दोनों गुटों ने उम्मीदवार उतारने पर विचार करने की बात कही है। इससे दोनों सीटों के मुकाबले में एक और पेच जुड़ गया है।

भाजपा ममता के नाम का कर रही इंतजार

  • नंदीग्राम से ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस पर स्पष्टता का इंतजार।
  • रेजीनगर में हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद (रॉबिन) के मुकाबले मजबूत स्थानीय चेहरे की तलाश।
  • नंदीग्राम और आसपास के इलाकों में पार्टी की चुनावी रणनीति तय होने के बाद नाम घोषित करना।

16 सितंबर नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट

निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को 16 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दी है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

TMC सिंबल विवाद-EC ने बागी गुट से और दस्तावेज मांगे: दो सीटों पर उपचुनाव

comp 16 8 1782142311 1789203366773

पश्चिम बंगाल में TMC के चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद जारी है। शनिवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग के सामने मौखिक दलीलें दीं और सवालों के जवाब दिए। आयोग ने गुट से दिन खत्म होने से पहले अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments