Homeटेक्नोलॉजीराहुल बोले- शिक्षा व्यवस्था से भारतीय युवा निराश: इंदौर में 'छात्रों...

राहुल बोले- शिक्षा व्यवस्था से भारतीय युवा निराश: इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से 8 दिन पहले सुझाव मांगे; अब तक 4 बार छात्रों से बात कर चुके


1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि वह 19 सितंबर को इंदौर आएंगे।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था पीढ़ी को निराश कर रही है, जिसे बेहतर भविष्य देने के लिए बनाया गया था। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से पूछा कि उनका शिक्षा व्यवस्था से भरोसा क्यों उठ गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की शुरुआत उन लोगों की बात सुनने से होगी, जो रोजाना इसकी कमियों का सामना कर रहे हैं। राहुल ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपने अनुभव, सबूत और सुझाव ऑनलाइन साझा करने को कहा।

राहुल ने यह बात छात्रों की गूंज के 8 दिन पहले की है। इसका आयोजन 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में होगा। अब तक तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में 4 कार्यक्रम कर चुके हैं।

quote image 12 1789117817578

इंदौर में कार्यक्रम की अनुमति अब तक नहीं मिली

इंदौर में कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच अनुमति का मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस पिछले 11 दिन से अनुमति के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और इंदौर विकास प्राधिकरण के स्तर पर आवेदन और प्रक्रिया चल रही है।

कांग्रेस का कहना है कि अनुमति मिले या नहीं, कार्यक्रम होकर रहेगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि अनुमति निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर दी जाएगी।

22 अगस्त: राहुल बोले- महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा

राहुल गांधी ने पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटा 16 मिनट बात की थी।

राहुल ने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा होती है। पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, नौकरी, संपत्ति और अपने फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

पुणे के AISSMS ( ऑल इंडिया श्री शिवाजी मेमोरियल सोसायटी) कॉलेज ग्राउंड में राहुल गांधी ने छात्राओं से बात की थी।

पुणे के AISSMS ( ऑल इंडिया श्री शिवाजी मेमोरियल सोसायटी) कॉलेज ग्राउंड में राहुल गांधी ने छात्राओं से बात की थी।

8 अगस्त: राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है

राहुल ने प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 47 मिनट बात की थी। उन्होंने कहा, ‘सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है। इनसे कहा जाता है कि आपको जितनी रील बनाना है, बनाओ। मजदूरी करो। 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है।’

उन्होंने कहा, ‘परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं और बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है, लेकिन यह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता। आज हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी मिल रही है।’ पूरी खबर पढ़ें…

राहुल ने प्रयागराज में छात्रों से बात की। उस दिन वे गुलाबी शर्ट पहनकर आए थे। आमतौर पर ब्लैक या व्हाइट टीशर्ट में ही दिखते थे।

राहुल ने प्रयागराज में छात्रों से बात की। उस दिन वे गुलाबी शर्ट पहनकर आए थे। आमतौर पर ब्लैक या व्हाइट टीशर्ट में ही दिखते थे।

17 जुलाई: देहरादून राहुल बोले-1% लोग पेपर लीक के रास्ते पर चलते हैं

देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की थी। इसमें उन्होंने पेपर लीक, भर्ती व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया।

उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक फीसदी लोग पेपर लीक का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन इसकी कीमत 99 फीसदी ईमानदार और गरीब युवाओं को चुकानी पड़ती है। राहुल ने कहा कि मीडिया शादी और चीते की बात करेगी, लेकिन पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी।

राहुल गांधी ने देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम किया था।

राहुल गांधी ने देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम किया था।

17 जून: कोटा में राहुल बोले- एजुकेशन सिस्टम बच्चों को टेंशन देता है

राहुल ने कोटा के दशहरा मैदान में स्टूडेंट्स से संवाद किया था। कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में राहुल ने कहा था- ये कार्यक्रम कोई राजनीति का कार्यक्रम नहीं है, ये युवाओं, छात्रों की आवाज उठाने का मंच है। आज सिर्फ स्टूडेंट्स और युवाओं की बात होगी।

राहुल गांधी ने आगे कहा- हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज (दबाव में) करता है। यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को ऐसा (आत्महत्या जैसा) आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।

राहुल ने कोटा में कहा था कि ये कार्यक्रम कोई राजनीति का कार्यक्रम नहीं है, ये युवाओं, छात्रों की आवाज उठाने का मंच है।

राहुल ने कोटा में कहा था कि ये कार्यक्रम कोई राजनीति का कार्यक्रम नहीं है, ये युवाओं, छात्रों की आवाज उठाने का मंच है।

11784273768 1784294699

————

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी बोले- पहचान के आधार पर हमला भी त्रासदी:मणिपुरी संगीतकार को श्रद्धांजलि दी; दिल्ली में 4 दिन पहले 6 लोगों ने घर में घुसकर मार डाला था

dbgifmagic 8 1 1789048564673

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर के दिवंगत संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments