Homeटेक्नोलॉजीमुंबई में तेज बारिश, सड़कें जलमग्न, एयरपोर्ट के आसपास पानी: शिमला...

मुंबई में तेज बारिश, सड़कें जलमग्न, एयरपोर्ट के आसपास पानी: शिमला के जंगल में लैंडस्लाइड; बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों का आंकड़ा 48 लाख पहुंचा




मुंबई और वसई-विरार में रात से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण सायन के प्रतीक्षा नगर इलाका और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास पानी भर गया हैं। वहीं नालासोपारा में सेंटर पार्क और तुलिंज ब्रिज समेत कई सड़कें भी डूब गई हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित फांचा कांडे इलाके में बारिश के बीच जंगल का एक हिस्सा धंस गया। इससे दर्जनों देवदार के पेड़ गिर गए। मौसम विभाग ने हिमाचल में 18 सितंबर तक बारिश का अनुमान जताया है। इस मानसून सीजन राज्य में 296 लोगों की मौत और 520 लोग घायल हुए हैं। वहीं बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। 15 जिलों में करीब 48.22 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भागलपुर में श्मशान घाट डूबने से सड़क किनारे चिताएं जल रही हैं। सुल्तानगंज में श्मशान घाट पानी से घिरकर टापू बन गया है। दानापुर में लोगों को कंधे तक पानी में उतरकर राशन लेने जा पड़ रहा है। ओडिशा में कम दबाव के क्षेत्र के कारण लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह सड़कें और पुल डूब गए हैं। मलकानगिरी सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 24 घंटे में 804 मिमी बारिश दर्ज की गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments