Homeट्रैवलदिल्ली में खुला NCR का पहला जुरासिक पार्क, 100 रुपये की टिकट...

दिल्ली में खुला NCR का पहला जुरासिक पार्क, 100 रुपये की टिकट में डायनासोर का रोमांच


Last Updated:

Delhi Tourism: दिल्ली में बच्चों और परिवार के लिए रोमांच से भरपूर नई जगह तैयार हो गई है। भैरव मार्ग स्थित नेशनल साइंस सेंटर में 26 अगस्त को नई प्रागैतिहासिक गैलरी शुरू की गई है, जिसे NCR का पहला जुरासिक पार्क बताया जा रहा है. गैलरी में अलग-अलग प्रजातियों के डायनासोर के मॉडल लगाए गए हैं, जो हिलते-डुलते और आवाज निकालते हैं, वहीं ज्वालामुखी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीक इसे और खास बनाती है. खास बात यह है कि नेशनल साइंस सेंटर की 100 रुपये की एंट्री टिकट में इस गैलरी समेत 10 गैलरी देखने का मौका मिलता है.

देश की राजधानी दिल्ली में एनसीआर का पहला जुरासिक पार्क खुल चुका है. यह नेशनल साइंस सेंटर में खोला गया है. इसे प्रागैतिहासिक गैलरी का नाम दिया गया है. डायनासोर पर आधारित इस गैलरी में कदम रखते ही आपको उस युग का एहसास होगा जब डायनासोर धरती पर मौजूद थे क्योंकि इस गैलरी में चारों ओर आपको डायनासोर की डरावनी आवाज सुनने के लिए मिलेगी. कहीं कहीं पर ज्वालामुखी आपको देखने के लिए मिलेंगे. पूरी गैलरी में चारों ओर डायनासोर की अलग-अलग प्रजातियों को बनाया गया है. जो हिलते हैं, आवाज भी निकालते हैं और दर्शकों को डराते भी है.

26 अगस्त को नेशनल साइंस सेंटर में इस गैलरी की ओपनिंग हुई है. जैसे-जैसे दर्शकों को पता चल रहा है यहां पर डायनासोर और इस अनोखी खूबसूरत गैलरी को देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आने लगे हैं. पूरे दिल्ली एनसीआर की यह पहली ऐसी गैलरी है जहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ ही डायनासोर की डमी बनाई गई है जो हूबहू जीती जागती लगती है.

नेशनल साइंस सेंटर के प्रधान क्यूरेटर मोइनुद्दीन अंसारी ने बताया कि 26 अगस्त को इस गैलरी की ओपनिंग हो चुकी है. यह गैलरी पहले भी नेशनल साइंस सेंटर में थी लेकिन वह पुरानी थी. उसमें कोई रोमांच नहीं था. उसी पुराने गैलरी को नया रूप देकर तैयार किया गया है. जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि करीब एक साल इस गैलरी को तैयार होने में लगा है. इस गैलरी का टिकट भी नेशनल साइंस सेंटर के टिकट में ही रखा गया है. 100 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नेशनल साइंस सेंटर का टिकट जो खरीदेगा वह इस गैलरी को भी देख सकेगा. उन्होंने बताया कि नेशनल साइंस सेंटर का समय सुबह 9:30 से लेकर शाम 6:00 बजे तक है. अंतिम टिकट 5:00 तक दी जाती है. उन्होंने बताया कि नेशनल साइंस सेंटर में 10 गैलरी है. 10 गैलरी का टिकट नेशनल साइंस सेंटर के एंट्री टिकट में ही शामिल है. यानी 100 रुपए प्रति व्यक्ति है. इसके अलावा जो यहां पर शो चलते हैं उसका टिकट अलग है.

अगर आप भी इस अनोखी और खूबसूरत और रहस्य के साथ ही पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरी हुई जुरासिक पार्क गैलरी को देखना चाहते हैं तो नेशनल साइंस सेंटर पहुंच सकते हैं. नेशनल साइंस सेंटर भैरव मार्ग पर स्थित है. यानी भारत मंडपम के बेहद करीब. अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन इसका सबसे करीब मेट्रो स्टेशन है. इसके अलावा यहां का पार्किंग चार्ज 100 रुपए चार पहिया के लिए रखा गया है, जबकि दो पहिया के लिए 40 रुपए यहां का टिकट पार्किंग शुल्क के तौर पर रखा गया है. यहां पर जुरासिक पार्क गैलरी के साथ ही आप 10 अलग गैलरी का भी लुत्फ उठा सकते हैं. खास तौर पर बच्चों को यह काफी पसंद आ रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments