मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, काली BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण कार के पुल से नीचे गिरने की बात सामने आई है। खबर में पहले लोगों को कुचलने की बात सामने आई थी। 20 साल के युवक की हालत गंभीर हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 20 साल के एक युवक को गंभीर हालत में नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, मृतकों में से 2 की पहचान हो गई है, जबकि 25 साल के एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
मुंबई में BMW फ्लाईओवर से गिरी: कार सवार 3 की मौत, 1 घायल; तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने कंट्रोल खोया
RELATED ARTICLES



