Homeटेक्नोलॉजीआडवाणी-सिसोदिया समेत दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को नोटिस: SIR में...

आडवाणी-सिसोदिया समेत दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को नोटिस: SIR में डिटेल मैच नहीं हुई, 29 अक्टूबर तक समय; 4 नवंबर को आएगी आखिरी लिस्ट


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Voter List Notice | Advani & Sisodia Among 33 Lakh Voters Contacted

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत लालकृष्ण आडवाणी और आप नेता मनीष सिसोदिया को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कुल 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। दिल्ली के वोटरों को SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) प्रक्रिया के तहत जमा किए गए उनके एन्यूमरेशन फॉर्म की जानकारी में गड़बड़ियों के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।

एक दिन पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस जारी होने की खबर सामने आई थी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में विदेश मंत्री एस जयशंकर, CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद और पूर्व आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी को भी नोटिस जारी करने की बात सामने आई है।

नोटिस पाने वाले मतदाताओं को 29 अक्टूबर तक अपने विधानसभा क्षेत्र के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) के पास जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा करने हैं। SIR का दावा-आपत्ति चरण 30 सितंबर तक चलेगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी।

8ac5d44c 3fbe 4cb0 82c9 b8d8ab45977e 1789844581963

33 लाख से ज्यादा वोटर्स के फॉर्म में गड़बड़ियां मिलीं

दिल्ली के CEO ऑफिस के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल 33.13 लाख मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म की गड़बड़ियों पर नोटिस भेजे जाएंगे। अब तक 31.63 लाख मतदाताओं को नोटिस मिल चुका है।

दिल्ली CEO ऑफिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेखा गुप्ता की एंट्री को लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाली सूची में रखा गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री को उम्र से जुड़ी गड़बड़ी के कारण नोटिस मिला था। जांच के बाद उनकी एंट्री वैलिडेट कर दी गई।

दिल्ली के हर वोटर को 30 जून से 17 अगस्त तक चले घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान भरा हुआ फॉर्म जमा करना था।

अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर नोटिस पिछली स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR, जो 2002 में हुई थी, के रिकॉर्ड नहीं मिलने पर भेजे गए हैं।

इन नेताओं को भी नोटिस

पूर्व दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राज्यसभा सांसद कपिल सिबल और BJP नेता सुधांशु मित्तल को भी नोटिस भेजा गया है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वोटर कपिल सिबल को पिछली SIR से रिकॉर्ड लिंक नहीं होने के कारण नोटिस मिला है।

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि उन्हें नाम से जुड़ी गड़बड़ी के कारण नोटिस मिला है। उन्होंने कहा कि जरूरी दस्तावेजों के जरिए इसे ठीक करा लेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और भाई का नाम भी नोटिस पाने वालों की सूची में है। उन्होंने कहा कि जरूरी सुधार करा दिए जाएंगे।

7 1781296094 1788166395455 1 1789844715355

दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज

चुनाव आयोग ने 14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी। यह SIR का तीसरा फेज है।

पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन हो रहा है। जिन राज्यों में SIR होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव होंगे।

sir 1 1778756008 1788166658506 2 1789844737070

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

SIR पर 23 विपक्षी दलों ने CJI को लेटर लिखा: बोले- चुनाव आयोग की प्रकिया मनमानी और लोकतंत्र विरोधी

dbgifmagic17755628371775869227 1782811434 1789834692363

चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर 23 विपक्षी दलों और एक निर्दलीय सांसद ने जून में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को लेटर लिखा। लेटर पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) समेत 23 विपक्षी दलों और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने हस्ताक्षर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments