Homeट्रैवलपहाड़ों की खूबसूरत वादियों में बसा नंदन कानन जू, दिल्ली से ऐसे...

पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में बसा नंदन कानन जू, दिल्ली से ऐसे पहुंचें और जाने


Nandankanan Zoological Park : अगर आप वाइल्डलाइफ और हरियाली के बीच घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ओडिशा का नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क एक दिलचस्प जगह हो सकती है. यह प्राकृतिक जंगलों और कंजिया झील के पास स्थित है. जू के अलावा, इस पार्क में बोटिंग और बटरफ़्लाई गार्डन जैसी कई और चीज़ें भी हैं. आइए जानते हैं नंदन कानन जू जूलॉजिकल पार्क के बारे में…

नंदनकानन जू कहां है?
नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, ओडिशा के भुवनेश्वर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है. यह कटक से लगभग 17 किलोमीटर दूर है. सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन बारंग है, जो ज़ू की सीमा से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर है. भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन लगभग 18 किलोमीटर दूर है और भुवनेश्वर एयरपोर्ट लगभग 20 किलोमीटर दूर है.

दिल्ली से वहां कैसे पहुंचें?
दिल्ली से नंदनकानन पहुंचने के लिए आप ट्रेन या फ़्लाइट से यात्रा कर सकते हैं. ट्रेन से यात्रा में ज़्यादा समय लगता है, जबकि फ़्लाइट से जाना तेज विकल्प है. वहां पहुंचने के बाद, आप कैब, सड़क परिवहन या लोकल ट्रांसपोर्ट से नंदनकानन जा सकते हैं.

वहां क्या-क्या देखने को है?
नंदनकानन में प्राकृतिक माहौल मिलता है. यह देश का पहला जू है जहां सफ़ेद बाघ रखे गए हैं. यहां के आकर्षणों में लायन सफ़ारी, सफ़ेद बाघ सफ़ारी, भालू सफ़ारी और शाकाहारी जानवरों की सफ़ारी शामिल हैं. इसके अलावा, यहां बोटिंग, रोपवे, टॉय ट्रेन, बैटरी से चलने वाली गाड़ियां और बटरफ़्लाई गार्डन की सुविधाएं भी हैं.

टिकट की कीमतें क्या हैं?
नंदनकानन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जू में एंट्री टिकट की कीमत 12 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए ₹50 और 3 से 12 साल के बच्चों के लिए ₹10 है. सफारी, बोटिंग और दूसरी गतिविधियों के लिए अलग से फ़ीस लगती है. उदाहरण के लिए, AC सफारी की फ़ीस प्रति व्यक्ति ₹80 से शुरू होती है.

यह कब खुला रहता है?
अप्रैल से सितंबर तक, जू सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है, और अक्टूबर से मार्च तक, यह सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है. जू हर सोमवार को बंद रहता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp. आपका नाम गोपनीय रखकर हम देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments