Last Updated:
Jaipur Lady Don Mintu Chaudhary Murder: जयपुर पुलिस ने 15 महीने से लापता मिंटू चौधरी की हत्या का खुलासा किया. पति लालाराम जाट और बेटे हरिओम जाट को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने मई 2025 में गला घोंटकर शव कुएं में फेंका था. पुलिस के मुताबिक, पति लालाराम और बेटे हरिओम ने मिलकर उसका गला घोंटा. इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया. हत्या के बाद मिंटू के लापता होने की बात कही जाती रही, जिससे लंबे समय तक मामले का पता नहीं चल सका.
जयपुर में मिंटू चौधरी हत्याकांड का खुलासा, पति और बेटे पर गला घोंटने का आरोप, कुएं में फेंका था शव
जयपुर. मुहाना इलाके में करीब 15 महीने से लापता मिंटू चौधरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जयपुर साउथ पुलिस ने मामले में मृतका के पति लालाराम जाट और बेटे हरिओम जाट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, दोनों ने मई 2025 में मिंटू चौधरी की गला घोंटकर हत्या की और शव को कुएं में फेंक दिया था. बुधवार को बलखंडी बालाजी चौराहे के पास एक कुएं से शव के अवशेष मिलने के बाद मामले में जांच आगे बढ़ी.
बुधवार को बलखंडी बालाजी चौराहे के पास एक कुएं में शव मिला था. पुलिस के अनुसार, शव लंबे समय से कुएं में पड़ा था. हालत खराब होने के कारण पहचान करना आसान नहीं था. बाद में मृतका के कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान मिंटू चौधरी के रूप में की. मिंटू चौधरी करीब 15 महीने से लापता थी. उसके अचानक गायब होने के बाद रिश्तेदारों ने परिवार से उसके बारे में पूछा था. आरोप है कि उस समय रिश्तेदारों को मिंटू के तिहाड़ जेल और कभी भरतपुर जेल में बंद होने की बात कहकर टाल दिया गया. जब परिवार पर गुमशुदगी को लेकर दबाव बढ़ा तो करीब सात महीने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
मई 2025 में हत्या का आरोप
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मिंटू चौधरी की हत्या मई 2025 में की गई थी. पुलिस के मुताबिक, पति लालाराम और बेटे हरिओम ने मिलकर उसका गला घोंटा. इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया. हत्या के बाद मिंटू के लापता होने की बात कही जाती रही, जिससे लंबे समय तक मामले का पता नहीं चल सका. पुलिस को जब मिंटू की हत्या और शव कुएं में फेंके जाने की सूचना मिली तो दोनों आरोपियों को पकड़ा गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने कुएं से शव के अवशेष बरामद किए.
आपसी विवाद और अवैध संबंधों के संदेह की बात सामने आई
पुलिस की पूछताछ में हत्या के पीछे आपसी विवाद और अवैध संबंधों का संदेह सामने आया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मिंटू चौधरी पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. इसी विवाद और अवैध संबंधों के संदेह के चलते हत्या किए जाने की बात पूछताछ में सामने आई है. मिंटू चौधरी को जयपुर के तीन थाना इलाकों में लेडी डॉन के नाम से कुख्यात बताया गया था. हालांकि हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब पति और बेटे की भूमिका पर केंद्रित है. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है.
15 महीने पुराने मामले से उठा पर्दा
मिंटू चौधरी के लापता होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. करीब 15 महीने बाद कुएं से उसके शव के अवशेष मिलने और फिर पति-बेटे की गिरफ्तारी के बाद मामले की तस्वीर सामने आई है. पुलिस अब हत्या से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है. डीसीपी जयपुर साउथ राजर्षि राज ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की पूरी घटना किस तरह हुई और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं. फिलहाल पुलिस ने पति लालाराम जाट और बेटे हरिओम जाट को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
About the Author

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
और पढ़ें



