Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से मारपीट की: केजरीवाल तिलक...

दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से मारपीट की: केजरीवाल तिलक नगर दौरे पर थे; 2 दिन पहले प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा था




दिल्ली के तिलक नगर में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे के दौरान सिविल ड्रेस में मौजूद दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। पुलिसकर्मी मोबाइल से केजरीवाल के दौरे की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने 27 सितंबर को एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया। हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें भीड़ पुलिसकर्मी को धक्का देते और उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रही है। पुलिसकर्मी को फ्लाईओवर के नीचे ले जाया गया और उसे वहां से जाने नहीं दिया गया। वर्दी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ से अपने साथी को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में FIR दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments