Homeटेक्नोलॉजीजम्मू-कश्मीर में लश्कर ए तैयबा का आतंकी ढेर: सेना को बडगाम...

जम्मू-कश्मीर में लश्कर ए तैयबा का आतंकी ढेर: सेना को बडगाम के जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली, एनकाउंटर किया; सर्च ऑपरेशन जारी


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। यह मुठभेड़ खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल इलाके में हुई।

मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, यह लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर हो सकता है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

आतंकियों को भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी मौके पर भेजा गया है।

सितंबर में अब तक 3 आतंकियों के शव मिल चुके…

17 सितंबर: उधमपुर में दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए

मारे गए पाकिस्तानी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

मारे गए पाकिस्तानी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

17 सितंबर को उधमपुर का मजालता इलाका में सेना ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। इनकी पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है। ये आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। उनके पास से एक एके असॉल्ट राइफल, (4 मैगजीन के साथ), एम4 कार्बाइन (3 मैगजीन के साथ), एक ग्लॉक पिस्टल (2 मैगजीन के साथ) और 4 ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

9 सितंबर: डोडा में आतंकी का सड़ा शव मिला था

10 1789603613331

डोडा में 9 सितंबर को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा हुआ शव मिला था। SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान शव बरामद किया। उसके पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी मिली है।

पुलिस के मुताबिक, आतंकी को 6 सितंबर को सेओजधार के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन दुर्गम इलाके के कारण उसका शव बाद में बरामद हुआ।

a720e239 7b48 4b90 9aec 9ee0b8b3d9dc 1789618977361
d9948f07 a64a 4d5e 9f6b 8ef6dace507c 1790706995465

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

हाफिज सईद के नाम 2 महीने में दूसरा गैर-जमानती वारंट:NIA कोर्ट का आरोप- आतंकवादियों को हथियार और फंड दिया

19 1789413024851

जम्मू की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और घोषित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उस पर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, फंड और निर्देश देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments