Homeटेक्नोलॉजीपाक एयरस्पेस का विकल्प बनेगा लेह-होतान रूट, चीन से बातचीत: नए...

पाक एयरस्पेस का विकल्प बनेगा लेह-होतान रूट, चीन से बातचीत: नए रूट से सीधे पश्चिमी देश जा सकेंगे भारतीय विमान; पाकिस्तान एयरस्पेस 17 महीने से बंद




पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली भारतीय एयरलाइंस को लंबा रूट लेना पड़ रहा है। इससे उड़ान का समय 45 मिनट से 2 घंटे तक बढ़ गया है। ईंधन के साथ ऑपरेशनल खर्च भी बढ़ गया है। इसके विकल्प के तौर पर भारत चीन के होतान एयर रूट पर बातचीत कर रहा है। प्रस्तावित रूट दिल्ली/मुंबई, लेह, होतान, किर्गिस्तान, यूरोप, ब्रिटेन, उत्तरी अमेरिका होगा। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे कुछ उड़ानों का समय 45 मिनट से डेढ़ घंटे तक कम हो सकता है। हालांकि, रूट अभी बातचीत के स्तर पर है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने 24 अप्रैल 2025 को भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया था। जवाब में भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया। यह प्रतिबंध 17 महीने से जारी है। एयर इंडिया के पूर्व सीईओ कैंपबेल विल्सन ने 2025 में अनुमान लगाया था कि पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एयरलाइन को करीब 4,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। पाकिस्तानी एयरस्पेस से रोज गुजरते थे 150 भारतीय विमान पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से पहले करीब 100-150 भारतीय विमान रोजाना पाकिस्तानी एयरस्पेस से गुजरते थे। वहीं, भारतीय एयरस्पेस से पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA की करीब 6 उड़ानें हर हफ्ते गुजरती थीं, यानी औसतन रोजाना एक से भी कम उड़ान। पाकिस्तान के एयरस्पेस से बचने के लिए लंबे रूट का इस्तेमाल करना एयर इंडिया के लिए महंगा हो गया है। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से पश्चिमी देशों के लिए जाने वाली लंबी दूरी की उड़ानों पर काफी निर्भर है। अब ग्राफिक्स से समझिए कैसे समय बचेगा… 2019 में भी पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद किया था बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया था। करीब 5 महीने बाद 16 जुलाई 2019 को पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए भी अपना एयरस्पेस खोल दिया। इस दौरान भारतीय एयरलाइंस को लंबे रूट से उड़ान भरनी पड़ी। एयर इंडिया को करीब ₹491 करोड़ का नुकसान हुआ था, जबकि सभी भारतीय एयरलाइंस का कुल नुकसान ₹550 करोड़ से ज्यादा बताया गया था। ———— ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया विमान के PAK एयरस्पेस में घुसने की जांच:DGCA का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, क्रू पर एक्शन; 2025 से भारतीय विमानों के जाने पर मनाही एअर इंडिया का दिल्ली से अमृतसर जा रहा एक विमान 22 जून को लैंडिंग के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एयर स्पेस में चला गया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments