गोवा में वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ने वाले 97 लोगों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी। इनमें से 88 लोगों के फॉर्म जमा हो चुके हैं। 3 लोगों के पास पुर्तगाली पासपोर्ट हैं, जबकि 6 लोग विदेश में रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन 6 लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, गोवा में 97 ऐसे वोटर हैं, जिन्हें इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स ने पात्र माना था, लेकिन सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण वे अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सके। चुनाव आयोग ने छूटे वोटरों का घर-घर सर्वे किया गया गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) संजय गोयल ने 25 सितंबर को कहा था कि अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए 97 वोटरों को लेकर कोई समस्या नहीं है। छूटे वोटरों का घर-घर सर्वे किया गया और योग्य लोगों से फॉर्म 6 भरवाया गया। जिनके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। गोयल ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया था। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अभी पर्याप्त समय है। योग्य वोटर इस दौरान अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं और वोट डाल सकते हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
गोवा SIR में कटे 97 वोटर्स पर EC की सफाई: 88 के फॉर्म मिल चुके; 3 के पास पुर्तगाली पासपोर्ट, 6 से संपर्क किया जा रहा
RELATED ARTICLES



