Last Updated:
Mammootty House: सितारों की दुनिया फैंस को हमेशा आकर्षित करती है. उनकी जिंदगी, घर और उनसे जुड़ी हर चीज जानने की एक्साइटमेंट रहती है. ऐसे में अगर किसी सुपरस्टार के घर में ही ठहरने का मौका मिल जाए, तो बात खास हो जाती है. मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी के फैंस के लिए ऐसा ही मौका है. उनका पुराना घर अब स्टे के लिए उपलब्ध है. जिसमें कई सुविधाएं हैं. क्या हैं सुविधाएं और क्या है किराया चलिए बताते हैं…
ममूटी के इस घर में चार कमरे हैं.
नई दिल्ली. सुपरस्टार से मिलना, उनके साथ वक्त बिताना और उनका घर देखना… भला ये सपना किस फैन का नहीं होता. अपने फेवरेट सितारे की जिंदगी से जुड़ी छोटी से छोटी चीज भी फैंस का ध्यान खींचती है. यही वजह है कि सेलेब्स के घरों की तस्वीरें और उनके आलीशान आशियानों की झलक अकसर चर्चा में रहती है. लेकिन सोचिए, अगर आपको अपने पसंदीदा स्टार के घर में ही ठहरने का मौका मिल जाए तो? ऐसा ही मौका मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के फैंस को मिल रहा है. कैसे और कहां मिलेगा ये मौका, चलिए बताते हैं…
दिग्गज सुपरस्टार ममूटी के फैंस के लिए एक बेहद अनोखा मौका सामने आया है. कोच्चि के पॉश इलाके पनमपिल्ली नगर (Panampilly Nagar) स्थित ममूटी का पुराना निवास स्थान अब पर्यटकों और फैंस के लिए एक ‘हॉलिडे स्टे’ के रूप में खोल दिया गया है. यानी जिस घर में कभी एक्टर और उनका परिवार रहा करता था, वहां अब आप भी कुछ वक्त बिता सकते हैं. यहां सिर्फ रहने की सुविधा ही नहीं, बल्कि स्टार से जुड़ी कई खास चीजें भी देखने को मिलेंगी.
विला की खासियत
‘मनोरमा ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस घर में ममूटी और उनका परिवार 12 सालों तक रहा, उसे साल 2025 में मेहमानों के लिए हॉलिडे एकोमोडेशन के रूप में उपलब्ध कराया गया था. ममूटी के पुराने घर में कुल चार कमरे हैं. इनके नाम भी परिवार से जुड़े हुए हैं. इनमें ‘ममूटी सुइट’, ‘दुलकर अबोड’, ‘सुरुमी स्पेस’ और एक गेस्ट रूम शामिल है. इन चार कमरों में एक साथ आठ लोग ठहर सकते हैं. घर के अंदर मेहमानों के लिए कई खास जगहें भी मौजूद हैं.
View this post on Instagram



