Homeटेक्नोलॉजीवाराणसी से निकली बाइर रैली वडनगर पहुंची: PM मोदी वर्चुअली जुड़कर...

वाराणसी से निकली बाइर रैली वडनगर पहुंची: PM मोदी वर्चुअली जुड़कर बाइकर्स से बात करेंगे, तीन राज्यों के CM भी रहेंगे मौजूद


वडनगर (गुजरात)1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में बाइक्रस के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ का समापन कार्यक्रम 7 अक्टूबर को मोदी के गृहनगर वडनगर में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उनके गृह नगर वडनगर को जोड़ने वाली यात्रा है।

समापन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम शाम 4 बजे वडनगर में होगा। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इससे पहले पीएम एक कार्यक्रम में सुबह 11.30 बजे भी वर्चुअली शामिल होंगे।

वडनगर में कार्यक्रम की तैयारियों की तीन तस्वीरें…

2 1791304945236

3 1791304945261
4 1791304945284

500 बाइकर्स मंगलवार शाम को वडनगर पहुंचें

सेवा यात्रा के तहत वाराणसी से रवाना हुए लगभग 500 बाइक सवार मंगलवार को वडनगर पहुंचें। इन बाइकर्स के स्वागत के लिए शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। शाम को ये सभी बाइकर्स वडनगर की ऐतिहासिक शर्मिष्ठा झील पर आयोजित भव्य महा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात की विरासत और परंपराओं को दर्शाने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

6219d2e4 0af7 4376 acf7 77037619b89b 1791304744028

हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे

बुधवार की सुबह 8:00 बजे बाइकर्स वाराणसी से लाए गए पवित्र जल से वडनगर के प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद, वे स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे।

दोपहर 12:30 बजे, सभी बाइकर्स वड़नगर साइंस कॉलेज में सामूहिक वृक्षारोपण के लिए जमा होंगे। वृक्षारोपण के बाद, वे ‘अनुभवात्मक संग्रहालय’ (अनंत अनादि वडनगर) का दौरा करेंगे। इस म्युजियम में वडनगर के गौरवशाली इतिहास और प्राचीन पहचान की झलकियां देखी जा सकती हैं।

—————— ये खबर भी पढ़ें…

सेवा यात्रा का स्वागत, बाइकर्स ने तोड़े ट्रैफिक रूल:वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा पर फूलों की बारिश

19 1791304870087

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा कार्य पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर (गुजरात) से वाराणसी तक सेवा यात्रा निकाली गई। कैमूर जिले के खुरमाबाद बॉर्डर पर NH 19 पर जेसीबी से फूलों की बारिश, टीका, ढोल-नगाड़ों से इसका स्वागत हुआ। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments