Homeटेक्नोलॉजीलड़कियों ने पीठ पर बनवाया कैप्टन स्मित मच्छर का टैटू: बंगाल...

लड़कियों ने पीठ पर बनवाया कैप्टन स्मित मच्छर का टैटू: बंगाल में बनेंगे 65000 से ज्यादा पंडाल; देशभर में दुर्गापूजा-गरबा की तैयारियां, 10 PHOTO

नई दिल्ली/कोलकाता/रांची/भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है। 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

देशभर में 11 अक्टूबर नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 10 दिन चलने वाले उत्सव की सबसे ज्यादा धूमधाम पश्चिम बंगाल, हिमाचल, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल पश्चिम बंगाल में 65 हजार से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल बनने का अनुमान है। राज्य की बिजली मंत्री गर्गी दास घोष ने 14 सितंबर को यह जानकारी दी थी।

इधर, गुजरात और उससे लगे राज्यों खासतौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में गरबा का आयोजन किया जाएगा। अहमदाबाद-सूरत में विशेष तौर पर गरबा ट्रेनिंग चल रही है।

देशभर में दुर्गापूजा और गरबा की तैयारियों से जुड़ी 10 तस्वीरें…

कोलकाता में एक पंडाल में देवी दुर्गा को तिरंगा थामे 'भारत माता' के रूप में दिखाया गया है। पंडाल की थीम 1902 से 1945 तक चले भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अहम अध्यायों को जीवंत करती है।

कोलकाता में एक पंडाल में देवी दुर्गा को तिरंगा थामे ‘भारत माता’ के रूप में दिखाया गया है। पंडाल की थीम 1902 से 1945 तक चले भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अहम अध्यायों को जीवंत करती है।

अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले, लड़कियों ने अपनी पीठ पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और बहादुरी के लिए फ्लाइट कैप्टन अमित मच्छार के टैटू बनवाए और नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले, लड़कियों ने अपनी पीठ पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और बहादुरी के लिए फ्लाइट कैप्टन अमित मच्छार के टैटू बनवाए और नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

सूरत में उमिया धाम मंदिर के मैदान में पारंपरिक गरबा के स्टेप्स की रिहर्सल करते हुए महिलाएं सिर पर मटकों संतुलित कर रही हैं। पूरे गुजरात में तैयारियां और रिहर्सल जोरों पर हैं।

सूरत में उमिया धाम मंदिर के मैदान में पारंपरिक गरबा के स्टेप्स की रिहर्सल करते हुए महिलाएं सिर पर मटकों संतुलित कर रही हैं। पूरे गुजरात में तैयारियां और रिहर्सल जोरों पर हैं।

कोलकाता में एक कम्युनिटी दुर्गा पूजा पंडाल में पेड़ों से घिरे रास्ते को सजावटी कमल की लाइटों से सजाया गया है।

कोलकाता में एक कम्युनिटी दुर्गा पूजा पंडाल में पेड़ों से घिरे रास्ते को सजावटी कमल की लाइटों से सजाया गया है।

मुंबई में देवी दुर्गा को लेकर निकाले जाने वाले जुलूस से पहले, देवी काली के रूप में तैयार एक प्रतिभागी स्कूटर पर पीछे बैठकर जाता दिखा। मान्यता है कि मुंबई की आराध्य मुंबा देवी हैं।शहर का नाम भी उनके नाम से जुड़ा है।

सूरत में नवरात्रि उत्सव से पहले उमिया धाम मंदिर में महिलाओं ने देवी दुर्गा की रंगोली बनाई।

सूरत में नवरात्रि उत्सव से पहले उमिया धाम मंदिर में महिलाओं ने देवी दुर्गा की रंगोली बनाई।

58 20261009074l 1791562853570
58 20261009060l 1791562853610
58 20261009001l 1791562853637
58 20261009183l 1791562855276

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments