नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शुक्रवार को रुक-रुककर बारिश हुई। छह जिलों में बड़े-बड़े ओले भी गिरे। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में तेज बारिश के कारण सड़कों पर खड़ी स्कूटी और बाइक समेत कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। हरिद्वार में ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।
वहीं, रामनगर में पर्यटकों की चलती इलेक्ट्रिक कार पर पेड़ गिर गया। चमोली में बद्रीनाथ हाईवे और पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग समेत कई सड़कों पर मलबा और पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई। जोशीमठ में बारिश का पानी और मलबा घरों में घुस गया।
इधर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 12वें दिन बढ़ रहा है। 40 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक पानी में डूब चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। फैजुल्लागंज की सड़कों पर नावें चल रही हैं। गोंडा के आठ गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और 7 हजार से ज्यादा लोग फंसे हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटाव से 13 घर और चार मंदिर नदी में समा चुके हैं।
बिहार में बेतिया, खगड़िया, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। पटना में काले बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और वैशाली में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर के पास गंगा नदी में कटाव से कई घर नदी में समा गए।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

हरिद्वार में ओले गिरने से कई कारों के शीशे टूट गए।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर स्थित अमरकंटक में शुक्रवार को तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के कोटद्वार में बैरिकेडिंग और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां बहने लगीं।
यूपी के रायबरेली में सई नदी उफान पर है। निचले इलाके के घरों में पानी भर गया है।
राज्यों के मौसम की खबर
यूपी: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ में 40 हजार घर डूबे

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 12वें दिन बढ़ रहा है। यहां 40 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक पानी में डूब चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। फैजुल्लागंज की गलियों में गले तक पानी भरा है और सड़कों पर नावें चल रही हैं। गोंडा के 8 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटाव से 13 घर और 4 मंदिर नदी में समा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 9 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तराखंड में आज भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को चमोली के पोखरी में सबसे ज्यादा 56.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। खराब मौसम के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा है। पूरी थबर पढ़ें…
