HomeअपराधJhalawar News: एमपी से लाए युवती को बेचने की थी तैयारी, तभी...

Jhalawar News: एमपी से लाए युवती को बेचने की थी तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस, झालावाड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

Jhalawar News: झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र में युवती को बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश से बहला-फुसलाकर घोड़ाखेड़ा गांव लाई गई युवती को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त कराया. मामले में स्थानीय दलाल बालू सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पीड़िता को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.

Top Deals Inside

झालावाड़ में एमपी से लाए युवती को बेचने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तारZoom

झालावाड़. जिले में मनोहरथाना थाना पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लाने और उसे बेचने के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घोड़ाखेड़ा गांव में दबिश देकर युवती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया. गिरफ्तार आरोपियों में एक स्थानीय दलाल, मध्य प्रदेश की एक महिला और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं, पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि मनोहरथाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र का एक स्थानीय दलाल सीमावर्ती मध्य प्रदेश के कुछ लोगों के संपर्क में है. सूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश की एक महिला और एक अन्य व्यक्ति एक युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर मनोहरथाना क्षेत्र के घोड़ाखेड़ा गांव लेकर आए थे. आरोपियों की कथित तौर पर युवती को बेचने की तैयारी थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया. इसके बाद पुलिस टीम ने घोड़ाखेड़ा गांव पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में कार्रवाई की और युवती को आरोपियों के कब्जे से मुक्त करा लिया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से युवती को सुरक्षित बचा लिया.

स्थानीय दलाल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए स्थानीय दलाल बालू सिंह को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र के निवासी शंकर चौहान और महिला आरोपी काजल उर्फ सजनी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. आवश्यक जांच और कार्रवाई के बाद युवती को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है. घटना के सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि युवती को बहला-फुसलाकर लाने के पीछे की पूरी साजिश और इस मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका का पता लगाया जा सके. मनोहरथाना थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments