Homeअपराधउत्तर प्रदेश में दो दर्दनाक घटनाएं! सुलतानपुर में नर्स का शव संदिग्ध...

उत्तर प्रदेश में दो दर्दनाक घटनाएं! सुलतानपुर में नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, बलिया में लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी की


उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर और बलिया जिलों से दो अलग-अलग और दुखद घटनाएं सामने आई हैं। सुलतानपुर जिले में एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने वाली 22 वर्षीय युवती का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। वहीं दूसरी घटना में बलिया जिले के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को दोनों मामलों की जानकारी देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा बाजार में किराये के मकान में रहने वाली नर्स का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कमरा अंदर से बंद था और युवती का शव कपड़े के सहारे रोशनदान से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा। 

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान बेलगरा सारंगपुर निवासी शिल्पा सैनी उर्फ रजनी (22) के रूप में हुई है। वह जेएनएम की पढ़ाई करने के साथ ही बरौंसा बाजार स्थित एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह जब शिल्पा कमरे से बाहर नहीं निकली, तो पड़ोस में रहने वाली एक अन्य नर्स ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की से अंदर झांका, जहां शिल्पा का शव रोशनदान से लटका दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi मानहानि केस में Sultanpur कोर्ट में बहस अधूरी, अब 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एक अन्य घटना में, बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार, कठई गांव में शनिवार सुबह रीमा यादव (15) अपने घर के एक कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर लटकी मिली। हल्दी थाने के प्रभारी राजू राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें: Stock Market Update 5 October 2026 | सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल, इंफोसिस और HDFC बैंक बने टॉप गेनर्स

उन्होंने बताया कि घटना के समय लड़की की मां खाना बना रही थी। उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं। लड़की की मां और बुजुर्ग दादा के साथ घर पर रहती थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल लड़की के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments