Last Updated:
Ranchi Best Tourist Spot Taimara Valley: रांची की तैमारा घाटी के घने जंगल के बीच एक खूबसूरत प्राकृतिक स्विमिंग पूल मौजूद है. यहां साफ पानी और शांति के बीच लोग नहाने और पिकनिक मनाने आते हैं. इसकी खूबसूरती मनाली और कश्मीर तक को टक्कर देती है. यहां नहाने के बाद आप इसकी तारीफ करते हुए थक जाएंगे.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की तैमारा घाटी घनघोर जंगल के लिए जानी जाती है, लेकिन बहुत लोग नहीं जानते हैं कि जंगल के बीचों बीच बड़ा ही खूबसूरत स्विमिंग पूल बना हुआ है. यह प्राकृतिक स्विमिंग पूल है और यहां पर लोग खासतौर पर नहाने और तैरने के लिए जाते हैं. अभी तक इस जगह को बहुत अधिक एक्सप्लोरर नहीं किया गया है. इसलिए बहुत अधिक लोग नहीं आते हैं. इसकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
इसके लिए आपको रांची के तैमारा घाटी में आना होगा. जहां मां काली का मंदिर है और मंदिर के ठीक सामने आपको एक कच्ची सड़क देखने को मिलेगी. जंगल के अंदर जाते ही, बस जैसे ही आप अंदर थोड़ी दूर जाएंगे नीचे की तरफ आपको यह स्विमिंग पूल नजर आ जाएगा और यहां पर कुछ लोग नहाते हुए भी नजर आएंगे, जंगल के बीच में नहाने का मजा ही कुछ और है.
खूबसूरती है देखकर कहेंगे वाह!
यहां पर नहा कर जाते हुए सनी बताते हैं कि हम लोग कॉलेज से यहां पर आए थे और खूब सारा फोटो खींचा है. यहां नहाने के बाद बहुत मजा आ गया. आप बार-बार आएंगे, क्योंकि यह ही बहुत खूबसूरत जगह है. वह यहां से बहुत सारी यादें लेकर जा रहे हैं. ऐसा तो बड़े शहरों और ऋषिकेश जैसे जगह में भी नहीं देखा जाता है. क्योंकि यह एकदम शांति वाली जगह है.
यहां पर बीच में आपको पानी देखने को मिलेगा और कुछ इस तरीके से बना हुआ है कि देखने में लगता है कि किसी ने स्विमिंग पूल बना दिया है. पानी एकदम साफ और चारों तरफ जंगल का नजारा देखकर आप तरीफ करते हुए थक जाएंगे. कोई डर जैसी चीज भी नहीं है. बहुत लोग तो यहां आकर बगल में बैठकर पिकनिक मनाते हुए नजर आ जाएंगे.
देखकर दिल हो जाएगा खुश
अगर आप परेशान हैं और आपको क्वालिटी टाइम स्पेंड करना है तो भी आप यहां पर आ सकते हैं. कोई आपको डिस्टर्ब करने वाला नहीं है. यहीं पर पास में शिव भगवान का मंदिर भी है. जहां पर आप इस स्विमिंग पूल में नहा कर वहां पूजा अर्चना कर सकते हैं और यहां पर घंटों बैठ सकते हैं. एकदम मूड फ्रेश हो जाएगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें