Homeटेक्नोलॉजीराहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई रुकी: सुप्रीम कोर्ट...

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई रुकी: सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र सरकार को नोटिस, PM पर बयान का मामला; राहुल पर ऐसे 16 केस


नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई पर रोक लगा दी।

यह केस 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयानों से जुड़ा है। मामला महाराष्ट्र की ट्रायल कोर्ट में चल रहा था।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्ता एमएच श्रीश्रीमल को नोटिस जारी किया है।

राहुल गांधी के खिलाफ देशभर में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामलों की कुल संख्या 16 है। इसमें से 15 मामले उन्होंने अपने 2024 के लोकसभा चुनावी हलफनामे में घोषित किए हैं, और 1 मामला पुणे में सावरकर परिवार द्वारा दायर किया गया है।

quote image 2026 10 13t114312 497 1791872028099

राहुल ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी

राहुल गांधी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 8 सितंबर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जारी समन रद्द करने से इनकार किया था।

राहुल गांधी की ओर से वकील अभिषेक सिंघवी पेश हुए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला दिया। सिंघवी ने कहा कि इस मामले में कानून पहले ही स्पष्ट हो चुका है।

हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता एमएच श्रीश्रीमल की याचिका पर गिरगांव मजिस्ट्रेट के 28 अगस्त 2019 के आदेश को बरकरार रखा था। इस आदेश में राहुल गांधी के खिलाफ केस की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

हालांकि, हाईकोर्ट ने अपना 2021 का आदेश जारी रखा। इसमें मजिस्ट्रेट को शिकायत पर सुनवाई छह हफ्ते टालने को कहा गया था।

राहुल गांधी ने 25 सितंबर 2018 को अमेठी में राफेल विमान सौदे को लेकर निशाना साधते हुए बयान दिया था। उन्होंने पीएम मोदी पर “चोरों का सरदार” और “चौकीदार चोर है” की टिप्पणी की थी।

शिकायत में क्या आरोप

श्रीश्रीमल ने हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिका का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि वह BJP के सदस्य हैं और अपने नेता के खिलाफ दिए गए बयानों से आहत हैं।

शिकायत में कहा गया था कि राहुल गांधी ने 20 सितंबर 2018 को राजस्थान में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम किया।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि राहुल गांधी के बयान BJP के सभी सदस्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े भारतीय नागरिकों के खिलाफ सीधे आरोप थे।

aeb133e4 b91f 40bf a476 f2bfb10ab576 1791872674670

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

सुल्तानपुर में राहुल गांधी के मानहानि केस में सुनवाई टली:अब 13 अक्टूबर को होगी, शोकावकाश के चलते टली सुनवाई; अमित शाह पर की थी टिप्पणी

eod 61737360516176769516417906025571791549554 1791 1791873326005

सुल्तानपुर में गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी की सुनवाई सोमवार को बार एसोसिएशन के शोकावकाश के चलते नहीं हो सकी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments