Homeअपराधकलेजा चीर देगी ये घटना: भाई को बचाने बहन दौड़ी, मां के...

कलेजा चीर देगी ये घटना: भाई को बचाने बहन दौड़ी, मां के लिए बेटा, एक साथ कैसे चली गई 4 लोगों की जान


Last Updated:

west bengal septic tank 4 people die: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले से एक बेहद झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक गांव में दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं. एक नए सेप्टिक टैंक के भीतर जमा जहरीली गैस ने चार लोगों को हमेशा के लिए सुला दिया. यह खौफनाक हादसा उस समय हुआ जब लोग एक-दूसरे की जान बचाने के लिए मौत के उस टैंक में उतरते चले गए. जानें पूरी खबर.

Top Deals Inside

भाई को बचाने बहन दौड़ी, मां के लिए बेटा, एक साथ कैसे चली गई 4 लोगों की जान?Zoom

एक सेप्टिक टैंक, पांच लोग और चार मौतें, भाई-बहन और मां-बेटे को बचाने की कोशिश में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

West Bengal News, Septic Tank Accident: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया है. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतला गांव में एक

में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब एक व्यक्ति को टैंक में गिरता देखकर उसकी बहन उसे बचाने के लिए नीचे उतरी. इसके बाद मां को बचाने बेटा भी टैंक में चला गया. एक-दूसरे की जान बचाने की कोशिश में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. जानें पूरी खबर.

भाई को बचाने उतरी बहन, फिर मां के लिए दौड़ा बेटा

मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, मंगलवार सुबह अंतला गांव में बदिर मल्लिक अपनी बहन के घर बने नए सेप्टिक टैंक पर काम करने पहुंचे थे. काम के दौरान वह अचानक गहरे टैंक में गिर गए. टैंक लंबे समय से ढका हुआ था, जिसके अंदर जहरीली गैस जमा होने की आशंका है. गैस के असर से बदिर बेहोश हो गए. अपने भाई को टैंक में गिरा देखकर सर्जिना बीबी उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं. उन्होंने भाई को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह भी टैंक में गिर गईं. इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.

एक के बाद एक टैंक में उतरे लोग

मां को मुसीबत में देखकर उनके बेटे शेख रबीउल ने भी देर नहीं की. वह मां को बचाने के लिए टैंक के भीतर उतर गए. लेकिन वहां मौजूद जहरीली गैस ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया और वह बेहोश हो गए. तीन लोगों को टैंक में बेहोश देखकर परिवार के एक अन्य रिश्तेदार शेख साहिब भी उन्हें बचाने पहुंचे. दुर्भाग्य से वह भी जहरीली गैस के प्रभाव से बेहोश हो गए. इस तरह एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चार लोग टैंक के अंदर फंस गए. वहीं, शेख अबुकलाम नाम के एक अन्य स्थानीय व्यक्ति की भी गैस के कारण तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई.

अस्पताल पहुंचने पर चार लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए. रस्सियों की मदद से पांचों लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने बदिर मल्लिक, सर्जिना बीबी, शेख रबीउल और शेख साहिब को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से बीमार शेख अबुकलाम का इलाज जारी है. सूचना मिलने पर मोहनपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण हादसा कैसे हुआ. इसमें मीथेन या हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी गैसों की भूमिका होने की आशंका की भी जांच की जा रही है. दुर्गा पूजा से ठीक पहले हुए इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है. एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चार लोगों की मौत ने परिवार और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments