Homeट्रैवलमानसून के बाद फिर खुलने को तैयार है VTR, 16 अक्टूबर से...

मानसून के बाद फिर खुलने को तैयार है VTR, 16 अक्टूबर से शुरू होगा जंगल सफारी


Last Updated:

यदि आप भी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके इंतजार का समय खत्म होने जा रहा है. यहां अक्टूबर महीने से जंगल सफारी को शुरू करने की पूरी तैयारी पक्की है. नेपाल से आए बाढ़ के पानी और बारिश के कारण इस बार सफारी शुरू होने में देरी हुई है.

Top Deals Inside

आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण: सूबे के इकलौते टाइगर रिजर्व वाल्मीकि में अब बहुत जल्द सफारी का सिलसिला शुरू होने वाला है. बरसात में पुराने पर्यटन सत्र की समाप्ति के बाद अक्टूबर में नए पर्यटन सत्र के आरंभ की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, वर्तमान में मौसम के मिजाज को देखते हुए वन विभाग किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है, लेकिन इसकी प्रबल संभावना है कि अक्टूबर के मध्य से वीटीआर (VTR) में सफारी को बहाल कर दिया जाएगा.

16 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना
दरअसल, मॉनसून के दौरान सफारी पर रोक लगने के बाद उसे 31 सितंबर तक पुनः शुरू कर दिया जाता है, लेकिन इस बार नेपाल से आए बाढ़ के पानी और भारी बारिश के कारण जंगल के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए और परिस्थितियां अनुकूल न बन सकीं. ऐसे में इसे अक्टूबर तक शुरू करने का फैसला लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर से वीटीआर में सफारी का सिलसिला शुरू हो सकता है.

पूरी हो चुकी है तैयारी
वन अधिकारियों का कहना है कि जंगल सफारी के रास्तों की मरम्मत के लिए विभाग से साल में एक ही बार फंड आवंटित होता है. ऐसे में समय से पहले काम कराने पर यदि दोबारा बारिश हुई, तो दोबारा मरम्मत कराना प्रशासनिक और वित्तीय रूप से संभव नहीं होगा. यही कारण है कि विभाग मौसम को लेकर कोई रिस्क लेने से बच रहा है. हालांकि, आंतरिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है.

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित राज्य का इकलौता टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान है. यह हिमालयी तराई परिदृश्य का एक खूबसूरत हिस्सा है. इसका वन क्षेत्र लगभग 901.07 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.

स्थिति यह नेपाल के चितवन राष्ट्रीय उद्यान और परसा वन्यजीव अभ्यारण्य से सटा हुआ है. यहां बाघों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है जिसमें वयस्क बाघ और शावक शामिल हैं. बाघ के अलावा यहां एक सींग वाला गैंडा, भालू, तेंदुआ, हिरण, घड़ियाल और गंगा डॉल्फिन पाई जाती हैं.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments