Religion Spirituality
oi-Ankur Sharma
Phalgun Purnima 2026 Aaj Hai: हिंदू पंचांग में हर महीने पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है, सभी पूर्णिमाओं में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है और इसी दिन होली भी मनाई जाती है लेकिन इस बार इसकी तिथि को लेकर भ्रम पैदा हो गया है कि आखिर व्रत कब और कैसे रखा जाए। फाल्गुन पूर्णिमा 2026 की तिथि को लेकर भ्रम है, क्योंकि यह दो कैलेंडर दिनों में पड़ रही है।
पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि आज शाम 5:56 बजे से शुरू होकार 3 मार्च 2026 को शाम 5:08 बजे तक रहेगी। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है, जिससे सूतक काल लगेगा और कई धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।

शास्त्रों के नियमानुसार, पूर्णिमा व्रत उस दिन रखा जाता है जब पूर्णिमा तिथि में चंद्रमा का उदय होता है। इस आधार पर फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत आज रखना ही उचित है क्योंकि आज चंद्र दर्शन मान्य है।
Phalgun Purnima 2026 Significance: फाल्गुन पूर्णिमा का महत्व
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। भक्तजन धन, सुख-शांति और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं। इस व्रत से धन-आर्थिक स्थिरता, संतान सुख, परिवार की उन्नति और अधूरी इच्छाओं की पूर्ति होती है। चंद्रमा की पूजा से मानसिक शांति मिलती है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्र दोष वालों को यह व्रत विशेष रूप से रखने की सलाह दी जाती है। इस दिन स्नान और दान से विशेष पुण्य लाभ होता है।
Phalgun Purnima 2026 Puja Vidhi: फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें (संभव हो तो पवित्र नदी में)। सूर्य देव को प्रणाम कर व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए, एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर उनकी प्रतिमा स्थापित करें।
- तिलक, फूल और वस्त्र अर्पित कर विष्णु मंत्रों का जाप करें, भोग लगाएं। पूर्णिमा कथा पढ़कर आरती करें। चंद्रमा निकलने पर कच्चे दूध में पानी मिलाकर अर्घ्य दें।
- प्रसाद ग्रहण कर, भोजन करके व्रत खोलें। व्रत की पूर्णता हेतु अगले दिन दान करना आवश्यक माना गया है।
Holi Kab hai: होली 4 मार्च को खेली जाएगी
3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण के चलते उस दिन सूतक काल लगेगा, जिससे कई धार्मिक कार्य प्रतिबंधित रहेंगे इसलिए होलिका दहन तो आज होगा तो वहीं रंगों वाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी। व्रत का पारण भी आज होलिका दहन के बाद किया जा सकता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है।
-

Chandra Grahan 2026 on Holi: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, कीजिए ये उपाय वरना झेलेंगे परेशानियां
-

Chandra Grahan 2026: होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के लिए अशुभ, करें ये उपाय वरना होंगे बर्बाद
-

Chandra Grahan 2026 Sutak Time: 3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, नोट करें सूतक टाइम, क्या करें और क्या न करें?
-

Holi 2026: होली पर बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं? शेयर मार्केट-बैंक हॉलिडे को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
-

Holika Dahan 2026 Puja Samagri : होलिका दहन आज, जानें मुहूर्त- पूजा सामग्री और महत्व
-

Holika Dahan 2026 Wishes in Hindi: ‘आज की अग्नि में जल जाए हर बुराई’, होलिका दहन पर अपनों को भेंजे खास संदेश
-

Holi Skin & Hair Care Tips: होली पर स्किन और बालों की केयर के सिंपल तरीके, रंगों से पहले और बाद क्या करें?
-

Homemade Gulal For Holi: घर पर बनाएं केमिकल फ्री और स्किन फ्रेंडली गुलाल, होली का मजा होगा दोगुना
-

Holi 2026: होलिका दहन की अग्नि और राख का क्या है महत्व? जानिए शास्त्रसम्मत नियम और मान्यता
-

School Holi Holiday 2026: होली की लगातार छुट्टियों के बाद UP में कब खुलेंगे स्कूल? तुरंत नोट कर लें तारीख
-

Holi 2026 Playlist: ‘बलम पिचकारी’ से ‘रंग बरसे’ तक, होली पार्टी में शामिल करें बॉलीवुड के ये सुपरहिट 7 गाने
-

Uttarakhand Weather today आज बारिश और बर्फबारी के आसार, होली और अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
-

MP Weather Today: होली से पहले चढ़ेगा पारा, जानिए आपके शहर में कितनी पड़ेगी गर्मी
-

HOLI 2026 अजब गजब रंग, साधु संतों ने गाय के पंचगव्य से खेली होली, किन्नर अखाड़े की श्मशान घाट पर मसान होली
-

HOLI 2026 उत्तरकाशी के प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्तों की भस्म होली, जानिए क्यों खास है परंपरा



