Homeटेक्नोलॉजीसर्दियों में एसी को बनाएं एयर प्यूरीफायर: किस मोड पर इस्तेमाल करने...

सर्दियों में एसी को बनाएं एयर प्यूरीफायर: किस मोड पर इस्तेमाल करने से साफ होगी हवा? जानें सस्ता जुगाड़


Mon, 19 Oct 2026 12:46 PM IST

सार

सर्दियों में सिर्फ सौ रुपये में कमरे की हवा साफ की जा सकती है। आइए जानते हैं कि प्रदूषण से बचने के लिए एसी को एयर प्यूरीफायर की कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

How to Use Your AC as an Air Purifier in Winter
सर्दियों में हवा को साफ करेगा एसी – फोटो : Amar Ujala Digital

सर्दियों का मौसम आते ही देश के कई शहरों में प्रदूषण और स्मॉग का स्तर काफी बढ़ जाता है जिससे सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदने के बारे में सोचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगा एसी ही इस समस्या का सस्ता समाधान बन सकता है। दरअसल सर्दियों में एसी को बिना कूलिंग मोड पर चलाए भी हवा को काफी हद तक शुद्ध किया जा सकता है।

किस मोड में चलाने पर साफ होगी हवा?

सर्दियों के दिनों में जब आप कमरे की हवा को थोड़ा बहुत साफ करना चाहें, तो एसी को कूलिंग मोड पर चलाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस अपने एसी के रिमोट का इस्तेमाल करना है। रिमोट पर दिए गए ‘मोड’ बटन को दबाएं और इसे ‘फैन मोड’ पर सेट कर दें। इस प्रक्रिया में एसी का मुख्य कंप्रेसर पूरी तरह बंद रहता है और केवल इनडोर यूनिट का पंखा काम करता है, जो बिजली की बचत भी करता है।

कितना आएगा बिजली का खर्च?

आम तौर पर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि एसी को इस तरह चलाने से बिजली का बिल कितना आएगा। अगर आपके एसी का इनडोर फैन करीब 60 वॉट बिजली की खपत करता है और आप इसे रोज लगभग 8 घंटे तक चलाते हैं, तो महीनेभर में कुल 14.4 यूनिट बिजली खर्च होगी। यदि बिजली की दर सात से आठ रुपये प्रति यूनिट है, तो आपका मासिक खर्च मात्र 100 से 115 रुपये के आसपास ही होगा।

इस्तेमाल से पहले करें ये जरूरी काम

फैन मोड का इस्तेमाल करने से पहले एक बहुत जरूरी काम यह करना है कि आप अपने एसी के फिल्टर को अच्छी तरह से साफ कर लें। महीनों से बंद पड़े एसी के फिल्टर में धूल जम जाती है इसलिए उसे बाहर निकालें, पानी से धोएं और धूप में पूरी तरह सुखाने के बाद ही दोबारा लगाएं। यदि बाहर प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बना हुआ है तो इस फिल्टर को हर दो हफ्ते में नियमित रूप से साफ करते रहें।

एयर प्यूरीफायर की तरह नहीं है सक्षम

यह समझना बहुत जरूरी है कि एसी का सामान्य फिल्टर सिर्फ बड़े धूल कणों और बालों को ही रोक पाता है। यह महंगे एयर प्यूरीफायर में मिलने वाले HEPA फिल्टर की तरह खतरनाक PM2.5 जैसे सूक्ष्म प्रदूषकों को पूरी तरह से साफ करने में सक्षम नहीं होता। हालांकि यह शुरुआती और बुनियादी स्तर की गंदगी को कमरे में फैलने से रोकने में काफी हद तक मददगार साबित होता है और हवा को कुछ हद तक सुधार देता है।

ऐड-ऑन फिल्टर का ऑप्शन

अगर आप अपने सामान्य एसी को ही एक दमदार एयर प्यूरीफायर में बदलना चाहते हैं तो बाजार में 500 से 1500 रुपये तक के विशेष ऐड-ऑन फिल्टर भी आसानी से मिल जाते हैं। आप कई अलग-अलग ब्रांड्स के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। हालांकि इन्हें खरीदने से पहले अपने एसी के मॉडल के साथ इनकी कम्पेटिबिलिटी और फिल्टर कैपेबिलिटी की जांच जरूर कर लें, क्योंकि गलत या भारी फिल्टर लगाने से एसी का एयरफ्लो कम हो सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments