Homeअपराधदिल्‍ली: थाने में समझौता, फिर भी नहीं थमी रंजिश! लड़की के विवाद...

दिल्‍ली: थाने में समझौता, फिर भी नहीं थमी रंजिश! लड़की के विवाद में किशोर की हत्‍या, दोस्‍त को बचाने की कर रहा था कोशिश


Last Updated:

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित मौर्य एन्क्लेव इलाके में रामलीला विसर्जन के दौरान एक खूनी वारदात से सनसनी फैल गई. एक लड़की से जुड़े पुराने विवाद और रंजिश के चलते आधा दर्जन हमलावरों ने दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले में अपने दोस्त आशू को बचाने आए 16 साल के अरुण की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आशू गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने चार संदिग्ध किशोरों को हिरासत में लिया है.

Zoom

दिल्ली के मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र में रामलीला विसर्जन के दौरान हुई खूनी वारदात में एक किशोर की हत्‍या कर दी गई है. (AI Image)

Delhi Crime News: दिल्ली के पीतमपुरा में एक लड़की को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया. वारदात में रामलीला विसर्जन देखने गए दो दोस्तों पर कुछ लोगों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वहीं, अपने दोस्त आशू को बचाने के लिए बीच में आए 16 साल के अरुण की जान चली गई, जबकि आशू गंभीर रूप से घायल है. परिजनों के अनुसार, यह रंजिश करीब एक साल पुरानी है. तब दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता हो गया है. बावजूद इसके, इसी रंजिश के चलते हत्‍या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है. वारदात के बाद गुस्‍से में आए परिजनों और स्‍थानीय लोगों ने थाना मौर्य एन्क्लेव का घेराव कर सड़क जाम कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

रामलीला विसर्जन देखने गए थे दोनों दोस्त
परिजनों के अनुसार, मामला दिल्ली के थाना मौर्य एन्क्लेव इलाके के पीयू ब्लॉक पीतमपुरा स्थित रामलीला मैदान का है. यहां रामलीला विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान अरुण और उसका दोस्त आशू भी विसर्जन देखने पहुंचे थे. दोनों को अंदाजा भी नहीं था कि वहां अचानक चाकुओं से हमला कर दिया जाएगा. आरोप है कि करीब आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और आशू को घेर लिया. इसके बाद उस पर चाकुओं से हमला शुरू कर दिया गया. जब 16 साल के अरुण ने अपने दोस्त को हमलावरों से बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी निशाना बना लिया. दोनों पर चाकुओं से कई वार किए गए. हमले के बाद दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

दोस्त को बचाने की कीमत जान देकर चुकाई
इस हमले में अरुण और आशू गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तुरंत अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया. वहीं, आशू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. उसकी जांघ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चाकू के गहरे घाव हैं. आशू की मां के मुताबिक, उनके बेटे पर बेरहमी से हमला किया गया और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

एक लड़की को लेकर शुरू हुआ था विवाद
परिजनों के अनुसार, इस खूनी वारदात की जड़ करीब एक साल पुराना विवाद है. घायल आशू की बुआ ने बताया कि करीब एक साल पहले आशू का एक लड़की से अफेयर था. इसी बात को लेकर इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज और झगड़ा हुआ था. मामला पुलिस थाने तक पहुंचा था. उस समय दोनों पक्षों के बीच माफी मांगने के बाद समझौता हो गया था. परिवार का आरोप है कि बाद में उसी लड़की से जुड़े दूसरे युवक ने आशू से रंजिश पाल ली. आरोप है कि इसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ रामलीला विसर्जन स्थल पर पहुंचा. परिजनों का दावा है कि हमलावरों ने आशू को निशाना बनाया था, लेकिन उसे बचाने आए अरुण की भी हत्या कर दी गई. हालांकि, विवाद और हमले के पीछे की असल वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.

About the Author

authorimg



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments