Homeव्यवसायअमेरिका में नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम: रूबियो बोले- निशाने...

अमेरिका में नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम: रूबियो बोले- निशाने पर नहीं भारतीय; क्या चाहती है ट्रंप सरकार?



मार्को रूबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री
– फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका में नौकरी करने का सपना देख रहे भारतीयों और वहां काम कर रही भारतीय आईटी कंपनियों के लिए वीजा नियमों में बदलाव चिंता की वजह बना हुआ है। अमेरिकी सरकार ने विदेशी कर्मचारियों से जुड़े नियमों में सख्ती की है और कई बड़ी आईटी कंपनियों पर भी कार्रवाई की है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका के इन फैसलों का निशाना भारतीय पेशेवर हैं? हाल ही में भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस आशंका को खारिज किया है। उनका कहना है कि इन बदलावों का मकसद भारत को निशाना बनाना नहीं, बल्कि अमेरिकी कर्मचारियों और देश के हितों को प्राथमिकता देना है। रूबियो ने दावा किया है कि ये नियम दुनिया के सभी देशों पर लागू होते हैं।


वीजा के नियम क्यों बदल रहा है अमेरिका?

रूबियो ने कहा कि अमेरिका की आव्रजन व्यवस्था में लंबे समय से खामियां हैं। कुछ ऐसे कार्यक्रमों में धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल के मामले सामने आए हैं, जिनके जरिए विदेशी लोगों को काम के लिए अमेरिका बुलाया जाता है। अमेरिकी सरकार का कहना है कि इन खामियों को दूर करना जरूरी है। रूबियो ने साफ किया कि सरकार इसी वजह से बदलाव कर रही है और इनका मकसद किसी एक देश को निशाना बनाना नहीं है।

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments