Homeटेक्नोलॉजीमुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार: फोन में मसूद अजहर...

मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार: फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली; आरोपी बिहार का रहने वाला, रैपिडो ड्राइवर था




मुंबई एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने माहिम इलाके से 33 साल के मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का आरोप है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और मुंबई में रैपिडो ड्राइवर था। ATS के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में भड़काऊ पोस्ट और जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली हैं। जांच एजेंसी उसके सोशल मीडिया अकाउंट और एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ी गतिविधियों की भी जांच कर रही है। सोशल मीडिया और टेलीग्राम ग्रुप से मिला सुराग अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों और एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े सुरागों के आधार पर मामला सामने आया। पुलिस का आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर जैश-ए-मोहम्मद को बढ़ावा देने वाली सामग्री पोस्ट करता था। ATS यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क थे या नहीं। मामले की जांच मुंबई ATS की कालाचौकी यूनिट कर रही है। 10 साल से मुंबई में रह रहा था आरोपी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी बिहार का रहने वाला है और करीब 10 साल से मुंबई में रह रहा था। वह माहिम इलाके में बाबा फलूदा के पास परफ्यूम बेचता था। इसके अलावा, वह रैपिडो ड्राइवर के तौर पर भी काम करता था। BNS की धारा 196(1) के तहत केस दर्ज मुंबई ATS की कालाचौकी यूनिट ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा धर्म, भाषा या अन्य आधारों पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़े मामलों में लागू होती है। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया। ATS उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। भारत के कई आतंकी मामलों में मसूद अजहर का नाम जैश प्रमुख मसूद अजहर को 1994 में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया गया था। दिसंबर 1999 में काठमांडू से दिल्ली आ रही इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को अगवा कर अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया। यात्रियों की रिहाई के बदले अपहरणकर्ताओं ने मसूद अजहर समेत तीन आतंकियों को छोड़ने की मांग की। भारत सरकार ने 31 दिसंबर 1999 को तीनों को रिहा कर दिया। रिहाई के बाद मसूद अजहर ने साल 2000 में जैश-ए-मोहम्मद बनाया। संगठन का नाम 2001 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा परिसर और भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमलों से जुड़ा। भारत सरकार ने 2019 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत उसे आतंकवादी घोषित किया। —————————- यह खबर भी पढ़ें… पुंछ में सेना ने 7 संदिग्ध IED बरामद किए:लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली; एक दिन पहले 2 आतंकी मददगार गिरफ्तार हुए थे जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने तलाशी अभियान के दौरान 7 संदिग्ध IED और 7.62 मिमी लाइट मशीन गन (LMG) की मैगजीन बरामद की। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी मिलने के बाद 156 टेरिटोरियल आर्मी और 37 राष्ट्रीय राइफल्स ने कासबलारी गांव के पास तलाशी अभियान चलाया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments