Homeटेक्नोलॉजीमहिला ने सहकर्मी को वीडियो-कॉल पर फांसी का फंदा दिखाया: पूछा-...

महिला ने सहकर्मी को वीडियो-कॉल पर फांसी का फंदा दिखाया: पूछा- शादी करोगे या नहीं, सुबह शव मिला; दोनों हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक महिला ने शनिवार रात करीब 2:30 बजे अपने एक सहकर्मी को वीडियो कॉल किया था।

उस समय वह अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में शामिल था। कॉल के दौरान महिला ने छत के पंखे से बंधा दुपट्टा दिखाया और उससे शादी नहीं करने पर अपनी जान देने की धमकी दी।

सहकर्मी सुबह करीब 5:30 बजे महिला के फ्लैट पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। डायल 112 के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर महिला का शव छत के पंखे से लटका मिला।

e7ee8213 a589 4961 8b9f 73a36f96ec0f 1792925211625

सहकर्मी पहले से शादीशुदा, तलाक का केस चल रहा

महिला की पहचान अर्चना चौधरी मलिक के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एसोसिएट के रूप में काम करती थीं। घटना माधापुर के चंद्र नायक थांडा इलाके में स्थित उनके फ्लैट में हुई।

सहकर्मी की पहचान भंडारी विमल के रूप में बताई गई है। वह उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों करीब चार साल से रिश्ते में थे। विमल की शादी से जुड़े तलाक की कार्यवाही चल रही थी।

हैदराबाद में सुसाइड की पिछली 2 बड़ी घटना…

फरवरी 2026: मौत से पहले मां को लिखा- आई लव यू: फ्लैट से मिला यूट्यूबर का शव

69a0286f593bc hyderabad youtuber bonu komali suici 1772107290

तेलंगाना के हैदराबाद में इसी साल फरवरी में 21 साल की यूट्यूबर अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को ‘आई लव यू मम्मी’ का मैसेज भेजा था। मृतका आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। पूरी खबर पढ़ें…

जुलाई 2026: दोस्त को वीडियो कॉल किया, फिर फंदे से लटकी

comp 3 8 1792926494575

हैदराबाद के लंगर हौज इलाके के एक होटल में 26 साल की महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। वह कुकटपल्ली के किंग्स एंड क्वीन्स क्लब में डांसर थी। रात करीब 12:30 बजे रेणुका ने एक दोस्त को वीडियो कॉल कर बताया कि अगले दिन उसका जन्मदिन है और कहा, ‘मेरे पास तुम्हारे लिए बर्थडे गिफ्ट है।’ इसके बाद उसने होटल के पंखे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया: 6 महीने पहले गोवा में शादी हुई थी

untitled design 9 1741120895

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड का मामला सामने आया है। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments