Last Updated:
Ghaziabad Priya News: गाजियाबाद के पोस्टल विभाग के सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया पर हुए जानलेवा हमले के पीछे उनकी पत्नी प्रिया शर्मा और उसके जिम ट्रेनर प्रेमी प्रताप सिंह की साजिश बेनकाब हो गई है. इंस्टाग्राम और सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि जिम में पसीना बहाकर अपनी फिटनेस और लुक बदलने के बाद प्रिया अपने सरकारी नौकरी वाले पति को नापसंद करने लगी और ट्रेनर के प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि उसने पति की हत्या की सुपारी तक दे डाली.
प्रिया शर्मा के इंस्टा से ली गईं कुछ तस्वीर
Ghaziabad Priya Sharma Video: गाजियाबाद में पोस्टल विभाग के सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया पर जानलेवा हमले में पत्नी का राज खुल चुका है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद साफ मालूम चलता है कि कैसे जिम ट्रेनर की प्यार में पागल प्रिया शर्मा गेट खुला छोड़ कर अपनी कार से वर्कआउट के लिए निकल अपने कार से निकल जाती है. उसके जाने के कुछ ही पल के बाद उसका आशिक जिम ट्रेनर प्रताप सिंह घर में घुसता हुआ दिख रहा है. हालांकि, शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंच जाते हैं और प्रताप को पकड़ लेते हैं.
आखिर सवाल उठता है कि प्रिया एक जिम ट्रेनर के प्यार में इस हद तक पागल हो गई अपने सरकारी नौकरी वाले पति की हत्या करवाने पर उतारू हो गई. प्रिया जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से आखिर क्यों अपने पति की हत्या की साजिश रची इसका राज उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को इनालाइज करने से पता चलता है. प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल thepriyamethod.fit पर, जो दूसरा पोस्ट अपडेट किया है, उसमें उसका लुक और जिम ट्रेनिंग के बाद के लुक में काफी अंतर है. जिम के बाद उसकी कद-काठी काफी फिट और लुक भी किसी मॉडल से कम नहीं दिख रहा है.
जिम में लुक बदला तो प्यार भी बदल गया!
टफ जिम ट्रेनिंग करने के बाद अपने लुक बदलने के बाद प्रिया को अपना पति ही बेकार लगने लगा था. उसका झुकाव उस ट्रेनर की ओर होने लगा, जिसने उसके फिट बॉडी बनाने में मदद किया. जी हां, अमूमन ऐसे किस्से खबरों में देखने को मिलते हैं, जिसमें महिलाएं जिम ट्रेनर के प्यार में अपने पति की हत्या करवा देती हैं. प्रिया कोई अपवाद नहीं हैं.
शोर सुनकर दौड़े लोग, रंगे हाथ पकड़ा गया आशिक
घटना के वक्त जब घर के अंदर चीख-पुकार और शोर-शराबा मचा, तो सोसाइटी के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े. लोगों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए भाग रहे आरोपी जिम ट्रेनर प्रताप सिंह को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस की पूछताछ और सोशल मीडिया के डिजिटल सबूतों ने यह साबित कर दिया है कि कैसे एक विवाहिता ने फिटनेस के नशे और अवैध इश्क के चक्कर में अपने ही घर को कब्रिस्तान बनाने की खौफनाक साजिश रची थी.
About the Author
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …