Homeटेक्नोलॉजीसायरन से तंग व्यक्ति ने पड़ोसी की कार जलाई: पहले पेट्रोल...

सायरन से तंग व्यक्ति ने पड़ोसी की कार जलाई: पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई, फिर वीडियो बनाया; गुजरात के मोरबी का मामला


मोरबी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी ने पेट्रोल डालकर कार में आग लगाई और वहीं खड़ा रहा।

गुजरात के मोरबी में पड़ोसी ने कार के लगातार बजने वाले सायरन से तंग आकर कार में आग लगा दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कार को छूने पर हर बार सायरन बजता था। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मामला वाघपारा इलाके का है। वकील पुष्पा भट्ट की शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर को शाम करीब 4:45 बजे उनकी स्विफ्ट कार घर के पास खड़ी थी, तब उनके पड़ोसी शिखर गोहेल ने बोतल से पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी।

आरोपी ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी कर लिया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के 5 फोटो

आरोपी ने कार जलाने के बाद वीडियो बनाया।

आरोपी ने कार जलाने के बाद वीडियो बनाया।

वारदात के बाद आरोपी वहीं खड़ा रहा।

वारदात के बाद आरोपी वहीं खड़ा रहा।

कुछ देर में आसपास के लोग बाहर आए, उनमें से एक ने आरोपी से बात की।

कुछ देर में आसपास के लोग बाहर आए, उनमें से एक ने आरोपी से बात की।

एक व्यक्ति आरोपी को समझाते हुए दूसरी कार में ले गया।

एक व्यक्ति आरोपी को समझाते हुए दूसरी कार में ले गया।

आरोपी दूसरी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गया।

आरोपी दूसरी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी शिखर गोहेल एक बोतल लेकर स्विफ्ट कार के पास आया और उसके बोनट और आगे के हिस्से पर पेट्रोल छिड़का। इसके बाद माचिस जलाकर कार में आग लगा दी।

आग लगते ही आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़ा हुआ और अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सड़क पर लोगों की आवाजाही के बावजूद वह बेफिक्र होकर वीडियो बनाता रहा। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। इसके बाद आरोपी शिखर दूसरी कार में बैठकर वहां से चला गया।

मोरबी के डीएसपी जे.एम. आल ने कहा-

QuoteImage

वाघपारा स्ट्रीट नंबर 17 में एक महिला वकील के घर के पास खड़ी उनकी कार में आग लगा दी गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिखर गोहेल को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच कर रही है।

QuoteImage

मोरबी के चीफ फायर ऑफिसर देवेंद्रसिंह जडेजा ने कहा कि फायरफाइटर्स शाम 5 बजे के बाद कॉल पर पहुंचे और आग बुझाई। हालांकि, गाड़ी का एक बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया।

₹3.50 लाख के नुकसान का अनुमान

महिला वकील की शिकायत के अनुसार, कार में आग लगने से ₹3.50 लाख का नुकसान हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी पड़ोसी ने कबूल किया कि कार के पास से जैसे ही कोई गुजरता था कार का सायरन बजने लगता था। इसके शोर से तंग आकर उसने बोतल से पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी।

आरोपी शिखर गोहेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आरोपी शिखर गोहेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दो दिन में दूसरी घटना

एक दिन पहले, मोरबी के रावापार रोड स्थित अनुपम सोसाइटी में खड़ी कार को रात में दो अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी थी। उस घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

———————————

यह खबर भी पढ़ें:

गुरुग्राम में NH-48 पर चलती कार में लगी आग:धुआं निकलता देख कूदा ड्राइवर, गाड़ी जलकर राख; ट्रैफिक बाधित

दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बिलासपुर के पास जलती कार का दृश्य।

दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बिलासपुर के पास जलती कार का दृश्य।

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बिलासपुर के पास एक चलती मारुति स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से अचानक धुआं निकलता देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और उसने तुरंत कार रोकी और समय रहते बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे की वजह से व्यस्त हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा और वाहनों की कतारें लग गईं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments