Homeव्यवसायस्मार्टफोन बाजार में बड़ी त्योहारी छूट: चिप संकट और महंगाई के बावजूद...

स्मार्टफोन बाजार में बड़ी त्योहारी छूट: चिप संकट और महंगाई के बावजूद कंपनियों की खास पेशकश; क्या हैं ऑफर?


चिप की किल्लत और बढ़ी हुई कीमतों के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्मार्टफोन कंपनियां दिवाली के मौके पर आकर्षक ऑफर लेकर आई हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन की दिवाली सेल के अलावा कई प्रमुख ब्रांड्स भी अपनी ओर से ग्राहकों को अलग से विशेष छूट ओर उपहारों की पेशकश कर रहे हैं। 

सैमसंग, वनप्लस, एपल, मोटोरोला, शाओमी, रेडमी, पोको और वीवो जैसे ब्रांड्स  अपने चुनिंदा स्मार्टफोन पर भारी छूट, बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और आसान ईएमआई की सुविधा दे रहे हैं। प्रीमियम सेगमेंट से लेकर बजट और मिड-रेंज तक के स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। 

38 % तक की छूट वनप्लस में 

वनप्लस ने अपने कई लोकप्रिय मॉडल्स पर 7 से लेकर 38 फीसदी तक भारी छूट दे रही है। कंपनी 15,499 रुपये (वनप्लस एन6 लाइट 4जी) की शुरुआती कीमत में फोन उपलब्ध करवा रही है। इसके अलावा, गेमिंग और एआई फीचर्स से लैस वन प्लस नोर्ड 6 (8जीबी+256जीबी) को ग्राहक 52,999 रुपये के बजाय केवल 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत-ब्राजील संबंधों को नई गति: व्यापार बढ़ाने पर जोर, रक्षा और एआई में भी साझेदारी; राजदूत ने क्या बताया?

ओप्पो : स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान 

ओप्पो ने दिवाली के मौके पर विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 22 नवंबर तक नया ओप्पो स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 10 लाख रुपये का बंपर इनाम जीतने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, ओप्पो पैड, सोने का सिक्का और छह महीने का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान जीतने का भी मौका यहां दिया जा रहा है। 

आईफोन : कुछ मॉडल पर इंस्टेंट कैशबैक

एपल ने भारत में चुनिंदा आईफोन मॉडल्स (जैसे आईफोन डुओ, 18 प्रो, 18 प्रो मैक्स और आईफोन एयर) पर 7,000 रुपये तक के इंस्टेंट कैशबैक और 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई की पेशकश की है। यह ऑफर अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस व आईसीआईसीआई बैंक के कार्डधारकों के लिए है। साथ ही, ट्रेड-इन प्रोग्राम के तहत पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट मिल रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments