Homeटेक्नोलॉजीजम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान के साथ फोटो: सोशल...

जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान के साथ फोटो: सोशल पोस्ट में लिखा- कल एक नई शुरुआत हुई; 3 महीने पहले पायल से तलाक लिया था




जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पूर्व पत्रकार निधि राजदान के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उमर ने शनिवार को दोनों की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की शादी और सगाई को लेकर कयास लगा रहे हैं। हालांकि, उमर या निधि की ओर से शादी या सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उमर का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था। उमर और निधि की 3 फोटोज दिल्ली में आज हाई-प्रोफाइल डिनर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर ने शनिवार शाम दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में हाई-प्रोफाइल डिनर रखा गया है। इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है। मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती तक के नाम शामिल हैं। रॉबर्ट वाड्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा जैसे चेहरों को भी बुलाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments