Homeटेक्नोलॉजीEPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की: PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए...

EPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की: PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे, डिएक्टिव खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट होगा


नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अपने करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए नियमों और सुविधाओं को बहुत आसान बना दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर दो बड़ी सुविधाओं की शुरुआत की पहला- वॉट्सएप सर्विसेज और दूसरा- बंद या डिएक्टिव EPF खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट यानी अपने आप पैसा ट्रांसफर होगा।

सवाल-जवाब में वॉट्सएप सर्विसेज और ऑटोमैटिक सेटलमेंट जैसी सुविधाओं के बारे में जानें…

सवाल: EPFO ने वॉट्सएप पर कौन-कौन सी नई सर्विसेज शुरू की हैं?

जवाब: EPFO के वेरीफाइड वॉट्सएप नंबर के जरिए अब एम्पलाई प्रोविडेंट फंड (EPF) खाताधारक कई सुविधाएं सीधे अपने मोबाइल पर पा सकेंगे। इसके तहत पीएफ बैलेंस चेक करना, पिछले 5 लेनदेन की जानकारी लेना और पासबुक इंफॉर्मेशन देखना शामिल है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्सनल गाइडेंस और मदद भी वॉट्सएप पर उपलब्ध कराई जाएगी।

सवाल: वॉट्सएप सर्विसेज की शुरुआत का मुख्य मकसद क्या है?

जवाब: श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य दैनिक और नियमित सेवाओं को एक परिचित मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए सुलभ बनाना है। इससे पीएफ खाताधारकों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए EPFO दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी।

cb28f5d4 7ec9 4691 bb02 78e27dd1e21c 1793539695399

सवाल: डिएक्टिव EPF खातों के लिए क्या नई सुविधा लॉन्च हुई है?

जवाब: स्थापना दिवस के अवसर पर श्रम मंत्री ने एलिजिबल डिएक्टिव EPF खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट सिस्टम लॉन्च किया है। इसके तहत जिन इनऑपरेटिव पीएफ खातों में 1,000 रुपए तक की राशि बची हुई है और जिनका आधार वेरीफाइड है, उन्हें क्लेम फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

सवाल: ऑटोमैटिक सेटलमेंट की प्रोसेस कैसे काम करेगी और इससे कितने लोगों को फायदा होगा?

जवाब: EPFO निर्धारित पहचान और बैंक-अकाउंट वेरिफिकेशन के बाद खुद ही इन खातों के सेटलमेंट की प्रोसेस शुरू करेगा। इसके जरिए सही लाभार्थियों के बैंक खातों में उनका बकाया पैसा सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

इस नई व्यवस्था से लगभग 1 लाख पीएफ खाताधारकों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिसके तहत कुल 5 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर होगी।

सवाल: EPFO की वर्तमान वित्तीय स्थिति और इसका फंड कॉर्पस कितना है?

जवाब: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, EPFO अपने 74 वर्षों के सफर में देश के वर्कफोर्स के लिए एक विश्वसनीय संस्थान बनकर उभरा है। वर्तमान में EPFO के पास 8 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के योगदान से जमा हुआ कुल ₹32 लाख करोड़ का कॉर्पस मौजूद है।

सवाल: EPFO कर्मचारियों और अधिकारियों को केंद्रीय मंत्री ने क्या निर्देश दिए?

जवाब: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि EPFO जल्द ही अपने 75वें साल में प्रवेश करने जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों को कर्मचारियों की सहूलियत के लिए नई तकनीक और नवाचार यानी इनोवेशंस पर ध्यान देना चाहिए ताकि बदलते दौर के साथ लोगों को सेवाएं और भी आसानी से मिल सकें।

सवाल: पीएफ खाताधारकों को नई सुविधाओं से क्या-क्या फायदे हैं?

जवाब:

  • समय की बचत: दफ्तर जाए बिना मोबाइल से ही बैलेंस और पासबुक डिटेल मिल जाएगी।
  • ट्रांसपेरेंसी: हर लेनदेन की तुरंत जानकारी वॉट्सएप पर उपलब्ध होगी।
  • फंसा हुआ पैसा वापस: 1,000 रुपए तक के पुराने निष्क्रिय खातों का पैसा बिना किसी कागजी प्रक्रिया के सीधे बैंक खाते में आ जाएगा।

क्या होते हैं इनऑपरेटिव पीएफ खाते?

जब किसी पीएफ खाते में लगातार 36 महीनों तक कोई नया योगदान नहीं आता है या कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद अपना पैसा नहीं निकालता है, तो ऐसे खातों को ‘इनऑपरेटिव’ मान लिया जाता है। नए नियमों के तहत अब 1,000 रुपए तक के बैलेंस वाले आधार-लिंक्ड खातों को अपने आप सेटल किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments