Homeटेक्नोलॉजीमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला;...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला; सुप्रीम कोर्ट बोला- एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं; राहुल PM से बोले- बहस कीजिए


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief USA Iran Attack Before Election | Supreme Court Protest | Rahul Gandhi Debate

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग हुई, लेकिन इसके कुछ घंटे पहले अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि प्रदर्शन सिर्फ एक का नहीं, बल्कि सभी का अधिकार है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एकबार फिर बहस की चुनौती दी।

⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी…

1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जाएगा।

2. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजे आएंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. मिड टर्म की वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला, केश्म द्वीप पर 5 धमाके; ईरान का दावा- 2 अमेरिकी जासूसी मार गिराए

ईरान के केश्म द्वीप पर हमले का यह वीडियो वायरल है।

ईरान के केश्म द्वीप पर हमले का यह वीडियो वायरल है।

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इसके कुछ घंटे पहले अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। ईरान के अहम इलाके केश्म द्वीप को निशाना बनाया। यहां पांच जोरदार धमाके हुए। बंदर लेंगेह शहर में विस्फोट हुए।

ईरानी मीडिया ने धमाकों के पीछे अमेरिका या इजराइल का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि उसने दावा किया कि हमने अमेरिका के दो MQM-170 जासूसी ड्रोन मार गिराए हैं।

मिड टर्म चुनाव क्या हैं…

अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के ठीक दो साल बाद मिडटर्म चुनाव कराए जाते हैं। इसमें संसद की सीटों और कुछ राज्यों में गवर्नर के पदों के लिए मतदान होता है।

इन चुनावों में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और उच्च सदन सीनेट की 35 सीटों पर वोट डाले जाते हैं।

फिलहाल ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत है। अगर पार्टी इनमें से किसी एक सदन में भी बहुमत खो देती है, तो ट्रम्प के लिए अपने एजेंडे से जुड़े कानून पास कराना मुश्किल हो जाएगा।

पूरी खबर पढ़ें…

2. सुप्रीम कोर्ट बोला- एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं दे सकते, रोजगार-कारोबार का ध्यान रखना भी जरूरी

quote image 64 1793694269653 1793727712078

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अक्टूबर में हुए CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने कहा…

  • कोई भी संगठन प्रदर्शन के लिए किसी सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकता। प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों पर भी एक तय समय-सीमा होनी चाहिए, ताकि दूसरे संगठनों को भी अपनी बात रखने का मौका मिल सके।
  • आप हमेशा के लिए किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते। वहां किसान, पत्रकार, मजदूर और दूसरे प्रदर्शनकारी कहां जाएंगे? सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है।

CJP को एक दिन की अनुमति मिली, 17 दिन तक बैठे रहे

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली पुलिस की ओर से कहा- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए सिर्फ एक दिन की अनुमति दी गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारी 17 दिन तक वहां बैठे रहे थे।

02b07cbc 2fd1 4bec 8772 01b66d3a13c7 1793696229462 1793727753197

पूरी खबर पढ़ें…

3. राहुल बोले- मोदी जी देश विरोधी कौन, बहस कीजिए; शाह ने कहा- किसी भी मुद्दे पर बहस को तैयार, संसद चलने दीजिए

राहुल गांधी ने मंगलवार को X पर वीडियो शेयर किया।

राहुल गांधी ने मंगलवार को X पर वीडियो शेयर किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एकबार फिर पीएम मोदी को बहस का चैलेंज दिया। उनके वीडियो पोस्ट की 3 बातें…

1. मोदी जी24 घंटे हो गए, मैंने आपको चैलेंज दिया है, आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है, किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।

2. देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर सवाल उठेंगे।

3. US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडाणी का केस बंद क्यों हुआ, एपस्टीन – ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिस पर खुलकर डिस्कशन होगा। आ जाइए, डरिए मत।

शाह बोले- सरकार हर चर्चा के लिए तैयार

राहुल के बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- नरेंद्र मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, संसद चलने दो। हम विशेष सत्र बुलाकर SIR पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

4. नेपाल में लैंडिंग के दौरान 2 हेलिकॉप्टर टकराए; भारतीय पर्यटक की मौत, न्यूजीलैंड का नागरिक और दोनों पायलट जख्मी

हेलिकॉप्टर हादसे में 1 की मौत हुई है जबकि 3 लोग घायल हैं।

हेलिकॉप्टर हादसे में 1 की मौत हुई है जबकि 3 लोग घायल हैं।

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में दो हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक और दोनों पायलट घायल हो गए।

हादसा सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुआ। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर उतरने की कोशिश कर रहे थे। तभी दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए।

हेलिकॉप्टर सर्विस का सेंटर है फेरीचे हेलीपैड

फेरीचे हेलीपैड समुद्र तल से करीब 4,371 मीटर (14,340 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में हेलिकॉप्टर सर्विस का सेंटर है। यहां से पर्वतारोहियों और ट्रेकिंग पर आने वाले पर्यटकों को मदद पहुंचाई जाती है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. वनडे वर्ल्ड कप 2027: भारत-पाक मैच के टिकटों की मांग फाइनल से ज्यादा; 34 हजार सीट, रजिस्ट्रेशन 84 लाख

अगले साल साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप होना है। 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। स्टेडियम की क्षमता केवल 34 हजार दर्शकों की है, लेकिन मैच टिकट्स के 84 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

इस मैच के लिए उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब 247 गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। टिकटों की मांग के मामले में भारत-पाकिस्तान मुकाबला पहले नंबर पर है। ICC के मुताबिक, 1 नवंबर को इसी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए 79,00,944 रजिट्रेशन हुए हैं।

9 1793684007401 1793725401537

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

whatsapp image 2026 11 03 at 5 15 10 pm 1793727836949

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. नेशनल: इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी दरवाजे से छेड़छाड़: दिल्ली से पुणे जा रहा था प्लेन, लीवर छूने पर अलार्म बजा; यात्री पर केस दर्ज (पूरी खबर पढ़ें)

2. इंटरनेशनल: इजराइल को हथियार खरीदने के लिए अमेरिका पैसे नहीं देगा:ट्रम्प बोले- उन्हें अब जरूरत नहीं; चुनाव में विरोधियों ने फिजूलखर्चे पर सवाल उठाए थे (पूरी खबर पढ़ें)

3. नेशनल: मोदी बोले-पहले गरीबी खत्म करने के वादे होते थे: अब जमीनी स्तर पर काम हो रहा; ₹21 हजार करोड़ की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया (पूरी खबर पढ़ें)

4. नेशनल: भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से 2 मिसाइलें दागीं:500km दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल; पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात होगी (पूरी खबर पढ़ें)

5. नेशनल: नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं, फॉर्म-6 भरें:चुनाव आयोग बोला- केस नहीं होगा, दोबारा जुड़वाएं; SIR में 30 राज्यों के 13 करोड़ नाम कटे (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

mnb quote 4 1793722366781

😲 खबर हटके…

चीन में रोबोट संभाल रहे ट्रैफिक

images 1793728456573

चीन में अब रोबोट ट्रैफिक संभालने लगे हैं। ये वाहनों और पैदल चलने वालों पर नजर रखते हैं। नियम तोड़ने वालों को चेतावनी देते हैं। रोबोट्स पर पानी और बारिश का असर भी नहीं होता है।

पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

mnb caption 3 1793722259071

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: पायलट नतालिया बोलीं- हमारे पास वक्त नहीं; मिसाइल की तरह जमीन से कैसे टकराया जेट, आखिरी पलों की रिकॉर्डिंग से क्या पता चला

2. भास्कर एक्सक्लूसिव: बेटा जेल में, पाकिस्तान से फोन आया-100 डॉलर भेजो: खाने में एक कप चावल, कद्दू का जूस; भारत के लड़के-लड़कियां कंबोडिया में बंद

3. फिजिकल हेल्थ: खाने के बाद घंटों पचता नहीं है खाना: हो सकता है गैस्ट्रोपेरेसिस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, इलाज, बचाव के 10 टिप्स

4. जरूरत की खबर: दिवाली से पहले घर की डीप क्लीनिंग:वो 21 छिपे कोने, जहां दिखती नहीं है धूल, हर कोने की सफाई के आसान टिप्स

5. भास्कर इंटरव्यू: ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान हुए भावुक: ‘बिग बॉस’ में थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

🌍 करेंट अफेयर्स

mnb current 2026 11 03t184217 214 1793720893741

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

today history 2 1793720913026

📊 बाजार का हाल

mnb market 1 1793720922582

🌦️ मौसम का मिजाज

mnb weather 5 1793720933978

आज का राशिफल…

कुंभ राशि वालों की प्रॉपर्टी डील होगी और कन्या राशि के लोगों की तरक्की के योग बनेंगे जानिए आज का राशिफल…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments