{“_id”:”6aed16829fd02c967e0f8737″,”slug”:”business-update-dhanteras-diwali-quick-commerce-platform-ambulance-not-free-sebi-bse-nse-stocks-rbi-forex-news-2026-11-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिजनेस अपडेट्स: ब्लिंकिट पर एंबुलेंस फ्री नहीं, किराया ₹2500; अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, ट्रंप बौखलाए”,”category”:{“title”:”Business Diary”,”title_hn”:”बिज़नेस डायरी”,”slug”:”business-diary”}}
बिजनेस अपडेट्स
– फोटो : amarujala.com
क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने बृहस्पतिवार को गैर-आपात एंबुलेंस बुकिंग के लिए 2,500 रुपये का एक समान शुल्क लागू करने का एलान किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों के लिए एंबुलेंस सेवा पहले की तरह पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेगी। ब्लिंकिट की मदर कंपनी इटरनल के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कहा कि कंपनी ने दो वर्षों में करीब 20 हजार इमरजेंसी मामलों में मुफ्त सेवा दी है। कुल मिलाकर एंबुलेंस 42 हजार मामलों में सेवा दे चुकी हैं। इनके लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि नियमित जांच और अस्पताल आने-जाने के लिए एंबुलेंस बुकिंग बढ़ रही है। इससे इमरजेंसी सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित होती है। उच्च गुणवत्ता वाली एंबुलेंस के विस्तार की बड़ी चुनौती प्रशिक्षित व संवेदनशील पैरामेडिक्स की उपलब्धता है। 2 से 4 वर्षों में ब्लिंकिट एंबुलेंस को प्रमुख शहरों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, ट्रंप बौखलाए
अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र की कंपनियों के अलावा डाटा सेंटर से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट आई। यही कारण रहा कि वॉल स्ट्रीट पर दबाव बढ़ा और S&P 500 सूचकांक 3.5 फीसदी गिर गया। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल का औसत 1,433 अंक (2.7 फीसदी) नीचे आया। नेस्डैक कंपोजिट में 4.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एआई डाटा सेंटर के निर्माण में मंदी की चिंताओं के कारण ये शेयर महीनों से अस्थिर हैं। पैसे उधार लेने की बढ़ती लागत एक कारण है। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत से निर्माण रुकने की संभावना भी एक वजह है। एनवीडिया के शेयर 7.5 फीसदी गिरे। एडवांस्ड माइक्रो डिवाइस में 14.6 फीसदी की बड़ी गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 5.3 फीसदी गिर गया। जापान का निक्केई 225 सूचकांक भी 1.8 फीसदी नीचे आया। वैश्विक शेयर बाजार पर भी अमेरिकी हलचल का दबाव दिखा। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में बाजार के हालात पर अपनी बौखलाहट जाहिर की। उन्होंने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन खेमे की हार का जिक्र करते हुए कहा, चुनाव के नतीजों के कारण स्टॉक मार्केट को इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक का सामना करना पड़ा। यह देखना बहुत दुखद है! हमें उस लेवल पर लाने में बहुत मेहनत लगी जो पहले किसी ने नहीं देखा था, और फिर ऐसा हश्र हुआ। निवेशकों के पैसे डूब गए। याद रखें, इसका कारण रिपब्लिकन नहीं डेमोक्रेट्स हैं।