Homeटेक्नोलॉजीइजराइल-ईरान जंग, श्रीनगर लगातार दूसरे दिन बंद: कंटीले तारों से गलियां-सड़कें...

इजराइल-ईरान जंग, श्रीनगर लगातार दूसरे दिन बंद: कंटीले तारों से गलियां-सड़कें ब्लॉक, मोदी की 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से चर्चा; UAE से 4 फ्लाइट भारत पहुंचीं


  • Hindi News
  • National
  • Iran Israel War Impact LIVE Updates; India Pakistan | PM Narendra Modi Kashmir

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध भारत का शिया समुदाय लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज लगातार दूसरे दिन बंद है।

सोमवार को यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगाया किया था। सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा था। कुछ लोगों को गिरफ्तारी भी की गई। महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया था।

इधर, सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने देश लौटकर राहत की सांस की। एक यात्री ने बताया अबू धाबी में हमारे होटल के पास ही धमाके हुए।

भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। इं​डिगो एयरलाइन आज सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल फ्लाइट उड़ाएगी।

वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं।

अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं।

अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो

अबू धाबी से एक भारतीय परिवार के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

अबू धाबी से एक भारतीय परिवार के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

अबू धाबी से भारत सुरक्षित लौटने पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सेल्फी लेता एक परिवार।

अबू धाबी से भारत सुरक्षित लौटने पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सेल्फी लेता एक परिवार।

अबू धाबी से आए अपने लोगों को मिलकर खुश होता एक परिवार।

अबू धाबी से आए अपने लोगों को मिलकर खुश होता एक परिवार।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अबू धाबी से लौटी युवती के आंसू झलक उठे।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अबू धाबी से लौटी युवती के आंसू झलक उठे।

पीएम मोदी की 48 घंटे में 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से हालात पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की। सबसे पहले उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। हवाई हमलों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चर्चा की।

इनके अलावा बहरीन के किंग हमाद ​बिन अल खलीफा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद ​बिन सलमान और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला बिन अल-हुसैन से फोन पर बात की। पीएम ने इन सभी देशों के नेताओं से कठिन घड़ी में साथ देने की बात कही।

कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा।

खामेनेई की मौत पर कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, 5 तस्वीरें…

कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां हैं, लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां हैं, लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

श्रीनगर में महिलाओं को रैली लेकर आगे बढ़ने से रोका तो वे सड़क पर बैठ गईं।

श्रीनगर में महिलाओं को रैली लेकर आगे बढ़ने से रोका तो वे सड़क पर बैठ गईं।

श्रीनगर में सड़कों पर उतरी महिलाएं सुरक्षा बलों से बहस करती दिखाई दीं।

श्रीनगर में सड़कों पर उतरी महिलाएं सुरक्षा बलों से बहस करती दिखाई दीं।

पुलवामा में खामेनेई की हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगू से विरोध मार्च निकाला।

पुलवामा में खामेनेई की हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगू से विरोध मार्च निकाला।

श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर लगातार दूसरे दिन बंद

जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज भी बंद है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। एक दिन पहले पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया था, आंसू गैस के गोले भी छोड़ थे। पूरे शहर में भारी सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। लाल चौक पर बैरिकेडिंग की गई है।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी दूतावास ने लाहौर-कराची में 6 मार्च तक वीजा अपॉइंटमेंट रद्द

पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने X पोस्ट में लिखा- मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास और लाहौर व कराची के वाणिज्य दूतावासों ने 6 मार्च तक सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं।

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया एक्सप्रेस की आज से मस्कट के लिए फ्लाइट

एअर इंडिया एक्सप्रेस 3 मार्च 2026 से मस्कट के लिए आने-जाने वाली उड़ानें फिर से शुरू करेगी। वहीं, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें 3 मार्च 2026 को रात 11.59 बजे तक सस्पेंड रहेंगी।

02:43 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यात्री बोला- अबू धाबी में होटल के पास धमाके हो रहे थे

इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण पिछले कुछ दिनों से उड़ानें प्रभावित रहीं। इस बीच मंगलवार सुबह अबू धाबी से पहली फ्लाइट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी।

एक यात्री ने बताया ने कहा कि वह बहुत डरावना था। एयरलाइन ने हमें एक होटल में ठहराया, लेकिन होटल के आसपास धमाके हो रहे थे। मिसाइलों को रोका जा रहा था और चारों ओर विस्फोटों की आवाज सुनाई दे रही थी। हम भारत वापस आकर खुश हैं।

02:41 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अबू धाबी से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई

इजराइल-ईरान जंग शुरू होने के बाद आज कर्नाटक के बेंगलुरु में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेकर अबू धाबी से फ्लाइट आई। एक पैसेंजर ने कहा- जब हम अबू धाबी एयरपोर्ट पर फंस गए, तो एतिहाद एयरवेज ने हमारा बहुत ध्यान रखा। उन्होंने उन सभी पैसेंजर के लिए होटल बुक किए जिनकी फ़्लाइट कैंसिल हो गई थीं।

02:10 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी बोलीं- खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी न्यूट्रल नहीं बल्कि सरेंडर

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की टारगेटेड हत्या पर उनकी चुप्पी न्यूट्रल नहीं बल्कि सरेंडर है। यह रवैया भारत की फॉरेन पॉलिसी की दिशा और क्रेडिबिलिटी पर शक पैदा करता है।

पूर्व कांग्रेस प्रेसिडेंट ने यह भी मांग की कि जब बजट सेशन के दूसरे हिस्से के लिए पार्लियामेंट फिर से शुरू हो, तो इंटरनेशनल ऑर्डर के टूटने पर सरकार की परेशान करने वाली चुप्पी पर खुलकर और बिना किसी टालमटोल के बहस होनी चाहिए।

01:58 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दोहा में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट किया, “भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि वे कतर के अधिकारियों के ऑफिशियल चैनलों के जरिए जारी की गई खबरों और गाइडलाइंस को ध्यान से फॉलो करें। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। सभी भारतीय नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया जाता है। कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कन्फर्म किया है कि कतर का एयरस्पेस बंद है इसलिए हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। अथॉरिटी जब एयरस्पेस को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा करेगी तो फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर न जाएं और लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें…”

01:51 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

विरोध प्रदर्शन को लेकर भारत सरकार अलर्ट

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 फरवरी को सभी राज्यों को पत्र लिखकर एहतियात बरतने को कहा है। सरकार को आशंका है कि विदेश की घटनाओं का असर भारत में सांप्रदायिक तनाव के रूप में दिख सकता है। राज्यों को धार्मिक कार्यक्रमों और सभाओं में दिए जाने वाले भाषणों पर नजर रखने और भड़काऊ बयान पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments