{“_id”:”6aee6a98fea12589360ee6f3″,”slug”:”gold-price-could-reach-up-to-rs-1-68-lakh-buying-opportunity-during-dips-price-drops-on-dhanteras-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सोने की चमक होगी और तेज: 1.68 लाख रुपये तक पहुंच सकता है भाव, गिरावट पर खरीदारी का मौका; धनतेरस पर टूटा भाव”,”category”:{“title”:”Business Diary”,”title_hn”:”बिज़नेस डायरी”,”slug”:”business-diary”}}
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सोने की कीमतों में आने वाले महीनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। वैश्विक बाजार के मौजूदा रुझानों को देखते हुए अगले छह से 12 महीनों में घरेलू बाजार में इसका भाव 1.68 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।
गिरावट पर खरीदारी का अच्छा मौका
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में गिरावट आने पर निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका होगा। रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मध्यम अवधि में 4,500 से 4,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, घरेलू बाजार में निकट अवधि का लक्ष्य 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रखा गया है। एजेंसी
धनतेरस पर सोना 2,500 रुपये सस्ता
मांग कमजोर रहने से धनतेरस के दिन दिल्ली सराफा बाजार में सोना 2,500 रुपये सस्ता होकर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये घटकर 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
ये भी पढ़ें: वोल्टास में नेतृत्व परिवर्तन: नोएल टाटा अब चेयरमैन एमेरिटस, सुनील डी’सूजा चुने गए नए अध्यक्ष
ऊंची कीमतों से ग्राहक बरत रहे सतर्कता
आभूषण कारोबारियों ने कहा कि पिछले साल धनतेरस के मुकाबले इस बार बिक्री में खास सुधार नहीं हुआ है। बहुमूल्य धातुओं के ऊंचे दाम और आगे होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर अनिश्चितता से ग्राहक सतर्कता बरत रहे हैं।